Date: 05/10/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
तृषा सिंह के द्वादशाह संस्कार में पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, परिवार से मिलकर जताई संवेदना.....
10/5/2026 4:12:03 PM IST
14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi
: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन आज रांची के स्मार्ट सिटी स्थित आवास पहुंचे, जहां उन्होंने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की दिवंगत पुत्री तृषा सिंह के द्वादशाह संस्कार और ब्रह्मभोज में शामिल होकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन ने दिवंगत तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। रांची के स्मार्ट सिटी स्थित आवास पर आयोजित द्वादशाह संस्कार और ब्रह्मभोज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी और विधायक कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की। विधायक कल्पना सोरेन ने भी तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। कार्यक्रम के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा। मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा जताया। बता दें कि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह के निधन के बाद से ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन भी द्वादशाह संस्कार एवं ब्रह्मभोज में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री की मौजूदगी ने शोकाकुल परिवार के प्रति सरकार और पार्टी स्तर पर संवेदना का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में दिवंगत तृषा सिंह को याद करते हुए परिवार और उपस्थित लोगों ने उनके प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आरसीएमयू का दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन 9 और 10 अक्टूबर को, श्रमिक हितों पर होगी चर्चा
#
भाजपा के झारखंड प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल रांची पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत.....
#
तेजस्वी यादव ने दिवंगत विधायक के परिवार को बंधाया ढांढस, भाजपा पर भी जमकर बरसे.....
#
जेपी आंदोलन के साथी आज कहां हैं? जमीन दान करने वाले विद्यानंद आज भी अस्पताल में लगाते हैं झाड़ू.....
#
मुंगेर में ललन सिंह का बड़ा ऐलान, युवाओं को जिम-लाइब्रेरी की सौगात और सांसद खेलकूद प्रतियोगिता की घोषणा...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सफलता की मिली नई उड़ान, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की 54 छात्राएं गोल्ड मेडल से सम्मानित
#
श्री हनुमान मंदिर बड़ी मठिया में धूमधाम से संपन्न हुआ श्रीकृष्ण छठीहार महोत्सव, सोहर और बधाई गीतों से गूंजा परिसर
#
सर्च अभियान के दौरान जमीन के नीचे छिपाई 4-5 किलो की IED बरामद, मौके पर किया गया नष्ट
#
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 की मौत, CM हेमंत सोरेन बोले- हृदयविदारक खबर से मन व्यथित
#
बाल संरक्षण जागरूकता रथ’ को हरी झंडी दिखाकर डीसी ने किया रवाना