Date: 23/11/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 महागठबंधन का प्रदर्शन ‘वोट कर गद्दी छोड़ो’ के नारे के साथ EC से ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग,कार्यकर्ताओं ने कहा ....

10/8/2026 1:27:26 PM IST

99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad : जहानाबाद में वोट कर गद्दी छोड़ के नारा के साथ महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जहानाबाद के सड़कों पर रोष पूर्ण प्रदर्शन किया इस प्रदर्शन में महागठबंधन के राजद कांग्रेस माले आदि दल के कार्यकर्ता शामिल हुए, जहानाबाद के मुख्य सड़कों पर झंडा बैनर के साथ महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा देने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों के आक्रोश को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी महागठबंधन के नेताओं ने कहा कि देश में वोट चोरी कर सरकार बनाई जा रही है यह साबित हो गया है कि वोट चोरी ज्ञानेश कुमार के देखरेख में हुआ है ऐसी स्थिति में हम लोग मांग करते हैं कि ज्ञानेश कुमार को अविलंब इस्तीफा देना चाहिए और जितनी भी चुनाव ज्ञानेश कुमार के निर्देश पर हुए हैं सभी चुनाव को तत्काल रद्द किया जाए महा गठबंधन की यह रोष पूर्ण प्रदर्शन जहानाबाद जिला मुख्यालय के अरवल मोड़ से होते हुए बाजार के मुख्य सड़क से अंबेडकर चौक तक पहुंची जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया पुतला दहन के पश्चात महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन भी सौपा गया जिसमें ज्ञानेश कुमार को अविलंब बर्खास्त करने की मांग की गई है महा गठबंधन के नेताओं ने साफ तौर पर कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तब तक आंदोलन और तेज होगा प्रजातंत्र की रक्षा करने एवं तानाशाही शक्तियों को सत्ता से हटाने के लिए जोरदार प्रदर्शन सह पुतला दहन कार्यक्रम मे महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जमकर केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया। इस पर कार्यक्रम में रजत के कड़बर नेता एवं जिला प्रवक्ता शशि रंजन कुमार उर्फ पप्पू यादव बैकुंठ यादव जिला परिषद अध्यक्ष सोनू कुमार उर्फ राधे परमहंस राय अनिल पासवान मनोज यादव समेत कई लोग मौजूद थे
 
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट