Date: 27/10/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

नशा मुक्त बिहार के लिए जिलाधिकारी मनेश मीणा की अपील, जन-जन को जागरूक करने पर जोर..

10/27/2026 11:06:45 AM IST

12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Aara : बिहार को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से लोगों को नशीले एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए सामूहिक संकल्प पर जोर दिया जा रहा है। इस अभियान के तहत लोगों को नशे से दूर रहने, दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई जा रही है। नशा मुक्त बिहार की शपथ में व्यक्ति यह संकल्प लेता है कि वह किसी भी प्रकार के नशीले अथवा मादक पदार्थ का सेवन किसी भी रूप में या किसी भी उद्देश्य से नहीं करेगा। साथ ही अपने परिवार, मित्रों, रिश्तेदारों, पड़ोसियों और संपर्क में आने वाले अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेगा। शपथ के माध्यम से नशा मुक्त बिहार के निर्माण में सक्रिय योगदान देने तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक करने का संकल्प लिया जाता है। इसके साथ ही सरकार द्वारा नशीले पदार्थों से संबंधित बनाए गए सभी कानूनों एवं नियमों का पूर्ण रूप से पालन करने की प्रतिबद्धता भी जताई जाती है। इस पहल में लोगों से जीवनभर स्वस्थ एवं सकारात्मक मूल्यों को अपनाने और समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक नशा मुक्त जीवन का संदेश पहुंचाने की अपील की गई है। जागरूक, सशक्त और नशा मुक्त बिहार के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी को महत्वपूर्ण माना गया है।

 

आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट