Date: 09/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पुलिस की कार्रवाई- फर्जी कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार...

10/8/2026 6:01:58 PM IST

14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara : साइबर अपराध थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुरली पहाड़ी से ईदगाह मोड़ जाने वाली सड़क के पास से 3 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से ठगी में इस्तेमाल होने वाले 4 मोबाइल और 6 सिम कार्ड भी बरामद किए हैं। आज साइबर अपराध थाना में डी एस पी अमित रविदास ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नारायणपुर के मुरलो पहाडी में कारवाई की गई। जिसमें तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 4 मोबाइल और 6 सिम कार्ड भी बरामद किए हैं। इस संबंध में इनलोगों के विरूद्ध थाना में मामला दर्ज किया गया है। 
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट