Date: 03/09/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दो घर गंगा नदी में समाए! 100 से अधिक लोगों ने छोड़ा गांव; स्कूल में बना आश्रय स्थल, SDRF तैनात
9/2/2026 12:21:49 PM IST
26
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara :
भोजपुर के बड़हरा प्रखंड के पिपरपांती गांव में मंगलवार को गंगा नदी के तेज कटाव से अफरा-तफरी मच गई। करीब 11:30 बजे कटाव अचानक तेज हो गया और नदी की धारा गांव की ओर बढ़ने लगी। खतरा बढ़ता देख ग्रामीण घरों से जरूरी सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे। स्थानीय लोगो के मुताबिक कटाव की चपेट में आने से दो घर गंगा में समाने की बात सामने आई है, जबकि पंचायत के मुखिया राहुल पांडेय ने करीब 10 घर नदी में समाहित होने का दावा कर रहे है। कटाव के डर से 100 से अधिक ग्रामीण गांव छोड़ चुके हैं। कई परिवार रिश्तेदारों के यहां चले गए, जबकि प्रभावित लोगों के लिए स्थानीय विद्यालय में आश्रय स्थल बनाया गया है। मौके पर एडीएम आपदा कमर आलम, एसडीओ अंशु कुमारी और सीओ अंशु प्रसुमन समेत प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा के मद्देनजर SDRF की टीम भी तैनात की गई है। वहीं, बाढ़ नियंत्रण विभाग ने कटाव रोकने के लिए तत्काल काम शुरू कर दिया है। मुख्य अभियंता अभिषेक कुमार के अनुसार फिलहाल पेड़ की टहनियों और झाड़ियों की मदद से नदी की धारा की तीव्रता कम करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत के साथ स्थायी कटावरोधी व्यवस्था और मजबूत तटबंध बनाने की मांग की है। गौरतलब है कि वर्ष 2016 में भी पिपरपांती में गंगा के कटाव से दो दर्जन से अधिक घर नदी में समा गए थे।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
लोयाबाद-कतरास मुख्य मार्ग पर मंडरा रहा भू-धंसान का खतरा! ,महीनों से धंसी सड़क की नहीं हुई मरम्मत..............
#
जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा! उफान पर स्वर्णरेखा-खरकई, 1000 से ज्यादा घरों में घुसा पानी
#
सड़क सुरक्षा को लेकर मोटरयान निरीक्षक (MVI) और रोड सेफ्टी ने चलाया संयुक्त अभियान
#
जामताड़ा में बारिश बनी काल, दीवार गिरने से 8 माह की गर्भवती महिला की मौत
#
पहली बारिश में धंसा 1.80 करोड़ का डायवर्सन पुल, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
BDO की गाड़ी पर बड़ा सवाल, 9 साल से बिना नंबर कैसे चल रही थी टाटा सूमो?
#
HIV को लेकर बड़ी चेतावनी : सड़क किनारे टैटू बनाने और नाक-कान छिदवाने से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा
#
आज होगी क्रिकेट की सबसे बड़ी जंग, आमने-सामने भारत-पाकिस्तान
#
राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर अभाविप ने मनाया 78वां स्थापना दिवस, संगोष्ठी और मेडिकल कैंप का आयोजन
#
तोपचांची झील में दो युवकों की मौत के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, स्थानीय युवाओं को गार्ड और गोताखोर बनाने की मांग