Date: 09/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई, अवैध विदेशी शराब और बीयर की बड़ी खेप बरामद ,एक व्यक्ति को गिरफ्तार ....

10/8/2026 6:01:58 PM IST

12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : गया में अवैध विदेशी शराब और बीयर की बड़ी खेप बरामद की गई है। गया पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में शराब जब्त की है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मामला गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के समेकित जांच चौकी डोभी का है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, Tata Yodha पिकअप वाहन संख्या BR-01GK-1383 की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पिकअप के डाला में रद्दी जूट के बोरे से ढककर छिपाई गई अवैध विदेशी शराब और बीयर बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान विकेश कुमार, निवासी कमरुद्दीनपुर, थाना सिंघौल, जिला बेगूसराय, उम्र करीब 26 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, वाहन से कुल 216 लीटर अवैध विदेशी शराब और 1224 लीटर बीयर, यानी कुल 3042 बोतलें बरामद की गई हैं।
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है। अनुसंधान पूरा होने के बाद आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र समर्पित किए जाने की बात कही गई है।
 
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
 
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट