Date: 09/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जामताड़ा में एसआईआर की समयसीमा बढ़ी अंतिम मतदाता सूची 30 नवंबर को होगी प्रकाशित...

10/8/2026 6:01:58 PM IST

29
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara : भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के लिए निर्धारित कार्यक्रम के क्रम में झारखण्ड में संचालित मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के लिए समयावधि का विस्तार किए जाने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखण्ड द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्री आलोक कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा पुनरीक्षण गतिविधियों के संशोधित सारणी के अनुरूप एसआईआर से जुड़े सभी गतिविधियों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।
एसआईआर 2026 से संबंधित आयोग द्वारा संशोधित समय-सारणी के अनुसार प्रमुख गतिविधि जिसमें 1. नो-मैपिंग एवं तार्किक विसंगति के प्रथम/द्वितीय नोटिस के मामलों का निष्पादन (Disposal of first and second notice on all no mapping and logical discrepancies cases) - 22 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) तक, 2. द्वितीय नोटिस के बाद भी दस्तावेज नहीं देने वाले निर्वाचकों का सत्यापन एवं अन्य बिना-नोटिस मामलों का निष्पादन (a.Verification of Electors who did not submit admissible documents even after second notice and Home Visit by BLO, (b.) Disposal of all non notices cases (others category ) - 31 अक्टूबर 2026 (शनिवार) तक, 3. फॉर्म-6, 6A, 7 एवं 8 से संबंधित सभी दावा-आपत्तियों का डिजिटाइजेशन (Digitisation of all Claims and Objections (Form 6, 6A, 7 and 8) - 31 अक्टूबर 2026 (शनिवार) तक, 4. अन-एनरोल्ड नागरिकों का घर-घर सत्यापन एवं फॉर्म-6 का डिजिटाइजेशन (Home to Roll Verification and digitisation of Form 6 of un enrolled eligible citizens) - 01 नवंबर 2026 (रविवार) से 12 नवंबर 2026 (गुरुवार) तक, 5. निष्पादित नोटिसों की जांच एवं पुनः जांच (Checking and Super checking of all disposed notice by DEO, Roll Observer and CEO)  - 01 नवंबर 2026 (रविवार) से 21 नवंबर 2026 (शनिवार) तक, 6. नोशनल हाउस नंबर, नजरी नक्शा, की-मैप, गूगल मैप एवं मतदान केंद्रों के फोटो ECINET में अपडेट (Updating of Notional House Number, Nazri Naksha, Key Map, Google Map and Photos of Polling Stations in ECINET) - 01 नवंबर 2026 (रविवार) से 23 नवंबर 2026 (सोमवार) तक, 7. सभी दावा एवं आपत्तियों का निष्पादन (Disposal of all Claims and Objections) - 23 नवंबर 2026 तक (सोमवार) , 8. मतदाता सूची के हेल्थ पैरामीटरों की जांच एवं अंतिम प्रकाशन हेतु आयोग की अनुमति (Checking of health parameters of Electoral Roll, obtaining Commission's Permission for final publication and printing of Electoral Roll) - 24 नवंबर 2026 (मंगलवार) से 29 नवंबर 2026 (रविवार), 9. अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन (Final Publication of Electoral Roll) - 30 नवंबर 2026 (सोमवार)।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा आलोक कुमार  ने सभी ईआरओ एवं एईआरओ निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्य की दैनिक समीक्षा करें एवं लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करें तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। साथ ही, दस्तावेजों के सत्यापन एवं दावों-आपत्तियों के निष्पादन में *निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन* सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। *कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं और किसी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में न रहे*, इस उद्देश्य के साथ सभी पदाधिकारी पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। निर्वाचन संबंधी कार्यों में लापरवाही अथवा निर्धारित समय-सीमा का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट