Date: 11/10/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दुर्गापूजा को लेकर जमालपुर रेल पुलिस अलर्ट, स्टेशन पर सघन जांच अभियान...

10/10/2026 1:16:55 PM IST

13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
 
Munger: दुर्गापूजा को लेकर जमालपुर रेल पुलिस अलर्ट मोड में है। त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। रेल डीएसपी आलोक कुमार ने खुद जमालपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और स्टेशन परिसर में जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों के सामान की तलाशी लेने के साथ पुलिसकर्मियों को ट्रेनों में नियमित गश्त करने का निर्देश भी दिया गया है। दुर्गापूजा का त्योहार नजदीक आते ही रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए रेल एसपी विद्यासागर के निर्देश पर रेल जिला जमालपुर की पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में रेल डीएसपी आलोक कुमार ने जमालपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म संख्या एक, दो और तीन के साथ स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय और यात्रियों के आवागमन वाले प्रमुख स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। स्टेशन परिसर में अनावश्यक रूप से बैठे लोगों से पूछताछ की गई, वहीं संदिग्ध प्रतीत होने वाले यात्रियों के बैग, ट्रॉली बैग और अन्य सामान की तलाशी ली गई। त्योहार के दौरान चोरी, पॉकेटमारी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। निरीक्षण के दौरान रेल डीएसपी आलोक कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को लगातार चौकस रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही स्टेशन परिसर में निगरानी रखने के अलावा ट्रेनों में भी नियमित गश्त करने पर जोर दिया गया, ताकि यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का माहौल मिल सके। इस अभियान में जीआरपी और आरपीएफ के महिला एवं पुरुष जवान शामिल रहे। एसआई जाखू राम, एसआई अल्बीना हेंब्रम और प्रमोद कुमार मंडल समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने जांच अभियान में भाग लिया।रेल पुलिस का उद्देश्य दुर्गापूजा के दौरान स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना है।
 

मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट



सम्बंधित खबरें

#
दुर्गापूजा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, पुलिस लाइन में वाटर कैनन और आंसू गैस से मॉक ड्रिल....
 

#  सखुआ के पेड़ों की अवैध कटाई का आरोप, भाजपा नेता दिनेशानंद गोस्वामी ने वन विभाग पर उठाए सवाल...
#
लवरीश शव को अजय नदी तट पर स्थित मुक्तिधाम में सम्मान के साथ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने किया अंतिम संस्कार,कहा ...
 

# अपराध नियंत्रण को लेकर SSP प्रभात कुमार हुए सख्त, धनबाद पुलिस ने सितंबर में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर वसूला गया 68.35 लाख रुपये का जुर्माना
# जंक्शन पर पान-गुटखा की पीक और गंदगी पर लगेगी लगाम, रेलवे ने शुरू किया ‘नो रेड एंड येलो स्पॉट’ अभियान...