Date: 15/11/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जंक्शन पर पान-गुटखा की पीक और गंदगी पर लगेगी लगाम, रेलवे ने शुरू किया ‘नो रेड एंड येलो स्पॉट’ अभियान...
10/10/2026 4:08:17 PM IST
115
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: रेलवे स्टेशनों को स्वच्छ, सुंदर और यात्रियों के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में ‘नो रेड एंड येलो स्पॉट’ अभियान चलाया जा रहा है। एक से 15 अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छता पखवाड़े और दो से 31 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष अभियान 6.0 के तहत 10 अक्टूबर को भी रेलवे परिसरों की साफ-सफाई और यात्रियों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। इस अभियान के तहत आरा जंक्शन पर भी रेलवे परिसर की स्वच्छता को लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। स्टेशन की दीवारों, खंभों, सीढ़ियों, फुट ओवरब्रिज, भूमिगत रास्तों और प्लेटफॉर्म के कोनों में पान-गुटखा की पीक से पड़ने वाले लाल दाग तथा मूत्र त्याग से बनने वाले पीले दाग रेलवे की स्वच्छता व्यवस्था के सामने बड़ी चुनौती हैं। सफाई के साथ जागरूकता अभियान के तहत गंदगी से सर्वाधिक प्रभावित स्थानों की पहचान कर उनकी गहन सफाई और जरूरत के अनुसार रंगाई-पुताई की जा रही है। साफ किए गए स्थानों पर ‘यहां न थूकें’ और ‘स्वच्छ रेल’ जैसे संदेशों वाले सूचना-पट्ट लगाए जा रहे हैं, ताकि यात्री रेलवे परिसर को गंदा करने से बचें। दानापुर मंडल के स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार, फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियों, भूमिगत रास्तों तथा प्लेटफॉर्म के कोनों की सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। आरा जंक्शन जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन पर भी इन व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी और प्रभावी क्रियान्वयन से यात्रियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है। गंदगी फैलाने वालों पर हो सकती है कार्रवा। रेलवे प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर थूकने और कूड़ा फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई तथा जुर्माना लगाने पर भी जोर दिया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य केवल गंदगी साफ करना ही नहीं, बल्कि यात्रियों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। सवाल यह कि आरा जंक्शन पर कितनी प्रभावी होगी पहल? स्वच्छता अभियान की वास्तविक सफलता तभी दिखाई देगी, जब आरा जंक्शन पर भी नियमित सफाई, गंदगी फैलाने वालों की निगरानी और यात्रियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होगी। रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए रेल प्रशासन के साथ यात्रियों की सहभागिता भी जरूरी है। यात्री पान-गुटखा खाकर रेलवे परिसर में न थूकें, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालें और स्टेशन की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। स्वच्छ आरा जंक्शन, बेहतर यात्री सुविधा और स्वस्थ वातावरण की दिशा में सभी की भागीदारी जरूरी है।
आरा से कोयलांचल लाइव क़े लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
झोले में छिपाकर ले जा रही थी गांजा, गया जंक्शन पर आरपीएफ ने दबोचा!
#
युवती के बैग में मिला गांजे का खजाना, ओडिशा से बिहार तक जुड़ा तस्करी का तार
#
स्थानीय युवाओं का फूटा गुस्सा, UCIL के खिलाफ अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे तीन युवक!
#
सस्ती लकड़ी बेचने पर जान से मारने की धमकी! सागर कुमार ने खोली मारपीट और लूटपाट की कहानी !
#
मामूली विवाद में दोस्त बना कातिल, चार दिन में पुलिस ने दबोचा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोयला उद्योग के अनुभवी अधिकारी राजीव रंजन कर्ण को BITS Pilani से M.Tech. की डिग्री
#
माँ दुर्गा के प्रतिमा का विसर्जन...
#
बांस से बन रहा मां काली का अनोखा दरबार, मुरली बगीचा में दिखेगा भव्य नजारा
#
पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 17 मामलों के वांटेड आरोपी अनुप चक्रवर्ती कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार...
#
SIR विवाद पर कांग्रेस का हमला, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग,चुनाव आयोग कार्यालय के समक्ष पुतला दहन का बड़ा ऐलान...