Date: 10/10/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 सखुआ के पेड़ों की अवैध कटाई का आरोप, भाजपा नेता दिनेशानंद गोस्वामी ने वन विभाग पर उठाए सवाल...

10/10/2026 4:08:17 PM IST

8
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि चाकुलिया प्रखंड के सांकाभांगा गांव के पास जंगल में बड़ी संख्या में साल (सखुआ) के पेड़ काटे गए। उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग इसे रोकने में विफल रहा, जबकि जगह राष्ट्रीय राजमार्ग से महज करीब 3 किलोमीटर दूर है और विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी।​ गोस्वामी ने झामुमो सरकार पर पिछले 7 साल से कोयला, बालू, पत्थर सहित प्राकृतिक संसाधनों की चोरी-लूट का आरोप लगाया और कहा कि अब जंगलों से पेड़ों की कटाई भी शुरू हो गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अवैध दोहन और पेड़ कटाई पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। उन्होंने याद दिलाया कि सरकार जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा का वादा करके सत्ता में आई थी।​ वहीं इस मामले को लेकर जमशेदपुर वन विभाग भी सवालों के घेरे में आ गई है। 
 

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट



सम्बंधित खबरें

#
दुर्गापूजा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, पुलिस लाइन में वाटर कैनन और आंसू गैस से मॉक ड्रिल....
 

#
लवरीश शव को अजय नदी तट पर स्थित मुक्तिधाम में सम्मान के साथ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने किया अंतिम संस्कार,कहा ...
 

# अपराध नियंत्रण को लेकर SSP प्रभात कुमार हुए सख्त, धनबाद पुलिस ने सितंबर में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर वसूला गया 68.35 लाख रुपये का जुर्माना
# जंक्शन पर पान-गुटखा की पीक और गंदगी पर लगेगी लगाम, रेलवे ने शुरू किया ‘नो रेड एंड येलो स्पॉट’ अभियान...
#
 पत्थर खदान पर विवाद, ग्रामीणों ने ब्लास्टिंग से घरों में दरार आने का लगाया आरोप...