Date: 10/10/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

प्रेम प्रसंग और भूमि विवाद में लाठी-ईंट से हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

7/17/2026 3:33:36 PM IST

97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : बिहार के गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झिकटिया अंतर्गत बढ़ीखाप गांव के मुसनटांड़ टोला में बधार स्थित एक कुएं से बरामद महिला के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या प्रेम प्रसंग और भूमि विवाद के कारण की गई थी। इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इमामगंज एसडीपीओ धीरज कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि मृतका की पहचान मुसनटांड़ गांव निवासी मुंगेसर यादव की 35 वर्षीय पुत्रवधू सुनीता देवी, पति रंजय यादव, के रूप में हुई थी। शव मिलने के बाद पुलिस ने कई घंटों की मशक्कत के बाद उसकी पहचान की थी। जांच के दौरान पुलिस ने घटना का सफल उद्भेदन करते हुए बताया कि गांव के ही चार लोगों ने मिलकर सुनीता देवी की लाठी और ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को छिपाने की नीयत से उसे बधार स्थित कुएं में फेंक दिया गया। वहीं, वारदात में इस्तेमाल किए गए डंडे को पास की झाड़ियों में छिपा दिया गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में उदय कुमार, बंधु कुमार और मृतका के भतीजे संतोष कुमार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपितों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस के अनुसार, हत्या की साजिश में कुल चार लोग शामिल थे, जबकि एक अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और भूमि विवाद दोनों कारण सामने आए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट 
 


सम्बंधित खबरें

#
दुर्गापूजा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, पुलिस लाइन में वाटर कैनन और आंसू गैस से मॉक ड्रिल....
 

#  सखुआ के पेड़ों की अवैध कटाई का आरोप, भाजपा नेता दिनेशानंद गोस्वामी ने वन विभाग पर उठाए सवाल...
#
लवरीश शव को अजय नदी तट पर स्थित मुक्तिधाम में सम्मान के साथ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने किया अंतिम संस्कार,कहा ...
 

# अपराध नियंत्रण को लेकर SSP प्रभात कुमार हुए सख्त, धनबाद पुलिस ने सितंबर में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर वसूला गया 68.35 लाख रुपये का जुर्माना
# जंक्शन पर पान-गुटखा की पीक और गंदगी पर लगेगी लगाम, रेलवे ने शुरू किया ‘नो रेड एंड येलो स्पॉट’ अभियान...