Date: 13/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जहाजटांड़ में सड़क विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग परियोजना का काम कराया बंद
8/25/2026 12:27:43 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :-
धनबाद के झरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य और आम लोगों की आवाजाही को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। करोड़ों रुपये की लागत से पुल का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन इसी बीच भौंरा से जहाजटांड़ जाने वाले वर्षों पुराने मुख्य मार्ग को कथित तौर पर बीसीसीएल और एटी देवप्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी ने काट दिया। सड़क बंद होने से हजारों की आबादी प्रभावित है और ग्रामीणों का आक्रोश अब आंदोलन में बदल गया है। ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग परियोजना का काम अनिश्चितकाल के लिए बंद करा दिया है। आंदोलन के समर्थन में भौंरा बाजार भी बंद रहा। मौके पर पहुंचे मेयर संजीव सिंह समेत कई नेताओं ने ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन दिया। वहीं बीसीसीएल प्रबंधन का कहना है कि काटा गया रास्ता उसकी जमीन पर था और कोयला खनन परियोजना के लिए सड़क हटाना जरूरी था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात भौंरा से जहाजटांड़ जाने वाले मुख्य मार्ग को कथित तौर पर बिना पूर्व सूचना के काट दिया गया। सुबह जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। जहाजटांड़ और भौंरा के ग्रामीणों ने इसके विरोध में देवप्रभा आउटसोर्सिंग परियोजना का काम बंद करा दिया और अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का साफ कहना है कि जब तक पुराने मुख्य रास्ते को दोबारा चालू नहीं किया जाता, तब तक आउटसोर्सिंग का काम नहीं चलने दिया जाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों पुराने मुख्य मार्ग को बंद कर दिया गया और इसके बदले जो वैकल्पिक रास्ता दिया गया है, वह सुरक्षित नहीं है।लोगों का कहना है कि नया रास्ता माइनिंग क्षेत्र के अंदर से होकर गुजरता है, जहां भारी वाहन और कोयला ढुलाई के ट्रक लगातार चलते रहते हैं। सड़क के दोनों ओर खाई होने के कारण किसी भी समय हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों के अनुसार, इस रास्ते से महिलाओं और छात्र-छात्राओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। नया रास्ता लंबा होने के कारण आवागमन में अधिक समय लग रहा है और सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। आंदोलन की जानकारी मिलने पर धनबाद के मेयर संजीव सिंह भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली। मेयर ने आंदोलनकारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि जब तक ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक आउटसोर्सिंग का काम बंद रहेगा। नेताओं के पहुंचने के बाद बीसीसीएल भौंरा क्षेत्र के एजेंट भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों और बीसीसीएल प्रबंधन के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हालांकि बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश की गई, लेकिन देर तक चली चर्चा के बावजूद कोई सहमति नहीं बन सकी। ग्रामीणों की मांग है कि जिस पुराने रास्ते से वे वर्षों से आवागमन करते आ रहे हैं, उसे फिर से चालू किया जाए। काटे गए हिस्से की भराई कर सड़क को पहले की तरह दुरुस्त किया जाए। वहीं पूरे मामले पर भौंरा कोलियरी के एजीएम एलएल बर्नवाल ने अलग पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि जिस रास्ते को काटा गया है, वह बीसीसीएल की जमीन पर था। ग्रामीणों के लिए वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था की गई है। एजीएम के मुताबिक कोयला खनन परियोजना के काम के लिए सड़क को हटाना जरूरी था। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जिस सड़क और पुल का निर्माण हो रहा है, उसके लिए बीसीसीएल से एनओसी नहीं ली गई थी। फिलहाल जहाजटांड़ के ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और आउटसोर्सिंग परियोजना का काम बंद है। एक तरफ ग्रामीण पुराने रास्ते को सुरक्षित और सुविधाजनक बताते हुए उसे दोबारा बहाल करने की मांग कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ बीसीसीएल इसे अपनी जमीन और खनन परियोजना से जुड़ा मामला बता रहा है। ऐसे में अब सबकी नजर प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन पर टिकी है कि आखिर इस विवाद का समाधान कब और कैसे निकलता है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
350 साल की आस्था राजसी परंपरा का गौरव! डुमरा राजबाड़ी की दुर्गा पूजा आज भी कायम..
#
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (CUSB) प्रतिभाओं का सम्मान, 61 विद्यार्थियों को मिले 95 स्वर्ण पदक...
#
बदहाल सफाई व्यवस्था पर हंगामा, अधिकारियों के खिलाफ सड़क पर उतरे विधायक और पार्षद
#
नगर निगम कर्मचारी यूनियन की चेतावनी 25 सूत्री मांगें पूरी नहीं हुईं तो मशाल जुलूस, निगम गेट जाम कर करेंगे आंदोलन...
#
अनोखी पहल: 50 हजार पेंसिलों के छिलकों से बन रही मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा, मूर्तिकार विक्की बिंदु की कलाकारी चर्चा में...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बाघमारा में शहीद शक्तिनाथ महतो की 78वीं जयंती पर JMM और BJP के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, मंचों से गरजी सियासत
#
जमशेदपुर: बर्मामाइंस गोलीकांड में घायल आफताब आलम की मौत, थाने पर हंगामा, इलाके में सुरक्षा कड़ी
#
जहाजटांड़ में सड़क विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग परियोजना का काम कराया बंद
#
रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर BCCI का विराम, कहा- टीम इंडिया के लिए खेलना जारी रखेंगे
#
छात्रों पर दमन के खिलाफ जयराम महतो ने उठाई आवाज, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग