Date: 17/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दुर्गा पूजा को लेकर भोजपुर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा और शांतिपूर्ण व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने बनाई रणनीति....
10/16/2026 2:28:15 PM IST
18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ara
: दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर भोजपुर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में 15 अक्टूबर 2026 को समाहरणालय स्थित सभागार में जिलाधिकारी, भोजपुर एवं पुलिस अधीक्षक, भोजपुर की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जो देर शाम तक चली।बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पूजा पंडालों तथा प्रमुख मार्गों पर सतर्क निगरानी रखने का निर्देश दिया। भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात नियंत्रण, आवश्यकता के अनुसार रूट डायवर्जन और पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती और संबंधित पदाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया। आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। समीक्षा बैठक में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए आपसी समन्वय के साथ काम करें। पूजा पंडालों और प्रमुख मार्गों पर निगरानी रखने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
भोजपुर पुलिस की आम नागरिकों से अपील
भोजपुर पुलिस ने आम नागरिकों और श्रद्धालुओं से दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, प्रशासन के निर्देशों का सहयोग करने तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है।
आरा से कोयलांचल लाइव क़े लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दुर्गा पूजा में सुरक्षा के लिए पुलिस का फाइनल फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर....
#
दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा सख्त, डीएम ने पूजा समितियों के लिए जारी किए अहम दिशा-निर्देश.....
#
नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया है...
#
दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीसी आलोक कुमार ने सुरक्षा नियमों के पालन की अपील की; जारी किए दिशा-निर्देश...
#
दो गाँव के लोगों के बीच हुई जमकर मारपीट, दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 47वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण और विचार गोष्ठी आयोजित.....
#
सीएम हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन के निधन पर जेएमएम जामताड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मिलकर जताई संवेदना
#
JPSC-JSSC पेपर लीक के विरोध में JLKM का धरना, रांची आंदोलन को दिया समर्थन
#
औरंगाबाद सिंघना गांव में कर्म पूजा के अवशेष विसर्जन के दौरान डूबी चार युवतियां, एक की हुई मौत,दो घंटे बाद मिला शव....
#
बांकीपुर जीत के बाद बदलेंगे बिहार के सियासी समीकरण?