Date: 17/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भाजपा झड़प मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया, 50 आज्ञात लोगो पर मामला दर्ज....
10/16/2026 2:28:15 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Bistupur
: थाना क्षेत्र स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय के सामने कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई पत्थरबाजी और झड़प के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में निखिल तिवारी, मोहम्मद सेराज उर्फ झेलन राजू, शशांक शेखर और दीपू शर्मा समेत 50 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है। दंडाधिकारी रजनीश कुमार मिश्रा की शिकायत पर दर्ज की गई है । आरोपितों पर हंगामा करने, पत्थरबाजी, पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप लगाए गए हैं।घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी हुई थी, जिसमें कई लोग घायल होने की बात सामने आई थी। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी। इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर मामले को गंभीरता से लेते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस प्राथमिकी में नामजद आरोपितों के अलावा अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। घटना के दौरान किसने पत्थरबाजी की, किसने हंगामा किया और पुलिस के काम में बाधा पहुंचाई, इसकी पहचान की जा रही है। पुलिस ने जांच के लिए वीडियो क्लिप और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को आधार, बनाया है। साक्ष्यों के - विश्लेषण के बाद आरोपितों की भूमिका स्पष्ट होनें पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।12 अक्टूबर को यह घटना बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस जिला मुख्यालय (तिलक पुस्तकालय) के बाहर हुई। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के एक मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने पहुंची थीं, जिसके दौरान दोनों दलों के समर्थक आमने-सामने आ गए और उनके बीच जमकर नारेबाजी, मारपीट और पथराव हुआ। इस झड़प में दोनों पक्षों के 7 से अधिक लोग घायल हुए थे।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दुर्गा पूजा में सुरक्षा के लिए पुलिस का फाइनल फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर....
#
दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा सख्त, डीएम ने पूजा समितियों के लिए जारी किए अहम दिशा-निर्देश.....
#
नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया है...
#
दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीसी आलोक कुमार ने सुरक्षा नियमों के पालन की अपील की; जारी किए दिशा-निर्देश...
#
दो गाँव के लोगों के बीच हुई जमकर मारपीट, दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 47वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण और विचार गोष्ठी आयोजित.....
#
सीएम हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन के निधन पर जेएमएम जामताड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मिलकर जताई संवेदना
#
JPSC-JSSC पेपर लीक के विरोध में JLKM का धरना, रांची आंदोलन को दिया समर्थन
#
औरंगाबाद सिंघना गांव में कर्म पूजा के अवशेष विसर्जन के दौरान डूबी चार युवतियां, एक की हुई मौत,दो घंटे बाद मिला शव....
#
बांकीपुर जीत के बाद बदलेंगे बिहार के सियासी समीकरण?