Date: 16/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

चार शातिर साइबर अपराधी को पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा...

10/16/2026 2:28:15 PM IST

30
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara  : साइबर अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर साइबर अपराध थाना पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी और करवाई कर रही है। वहीं साइबर अपराधी भी पुलिस की लगातार कारवाई के वावजूद साइबर अपराध को छोड़ नही रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां करमाटांड़ थाना क्षेत्र से चार शातिर साइबर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। एस पी शम्भु कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि करमाटांड़ थानांतर्गत पिंडारी रेलवे फाटक से आगे रेलवे की भूमि पर बने एक क्षतिग्रस्त मकान में कुछ युवक बैठकर साइबर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस उपाधीक्षक अमित रविदास के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। इस दल ने मौके पर घेराबंदी कर छापेमारी की और साइबर अपराध करते हुए चार अपराधियों को दबोच लिया। आज साइबर अपराध थाना में डी एस पी अमित रविदास ने प्रेस कांफ्रेंस किया, जहां पत्रकारों को बताया कि एस पी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पिंडारी रेलवे फाटक के पास रेलवे के जमीन पर बनी एक क्षतिग्रस्त मकान में कारवाई हुई है, जहां से चार लोगो को साइबर अपराध करते हुवे रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से ग्यारह मोबाइल, बारह सिमकार्ड और एक टैब बरामद हुआ है। ये अपराधी बेहद शातिर तरीके से लोगों को अपना शिकार बनाते थे। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में पता चला कि ये सभी बिजली बिल, गैस पाइपलाइन कनेक्शन, पानी कनेक्शन, चालान, शादी कार्ड और आमंत्रण पत्र के नाम पर ठगी करते थे।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट।