Date: 19/10/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 साकची क्षेत्र में अवैध पार्किंग पर ट्रेफिक पूलिस की कार्रवाई, सैकड़ों वाहनों का चालान कटा

10/19/2026 1:31:29 PM IST

16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : साकची क्षेत्र में अवैध पार्किंग के खिलाफ यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर छोटे-बड़े वाहनों पर कार्रवाई की। बसंत टॉकीज से लेकर हावड़ा ब्रिज तक सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के चालान काटे गए।पुलिस ने ऑनलाइन और मैनुअल, दोनों तरीकों से चालान काटे। साथ ही स्पष्ट किया कि अवैध पार्किंग के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को जरूरत पड़ने पर टोचन कर हटाया जाएगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़ा करने से बचें।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट।