Date: 23/10/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
डीआरएम ने टाटानगर स्टेशन पर किया जनसंवाद, यात्रियों से लिए सुझाव ,टाटानगर-हल्दीपोखर के बीच बनेगा नया रेलवे स्टेशन
10/22/2026 6:53:17 PM IST
27
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
:जमशेदपुर यात्रियों की सुविधाओं में सुधार और रेलवे सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से गुरुवार, 22 अक्टूबर को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने यात्रियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अनुभव सुने। इस दौरान स्टेशन परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।जनसंवाद के दौरान डीआरएम ने स्टेशन की साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं और रेल सेवाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। इसके बाद रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्टेशन की पार्किंग, डिवाइडर और आसपास के उद्यानों में सफाई अभियान चलाया।
वही डीआरएम तरुण हुरिया ने मिडिया को बताया की यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए पुरी-बड़ामपहाड़ एक्सप्रेस और संतरागाछी-खातिपुरा एक्सप्रेस का परिचालन जल्द शुरू करने की तैयारी है। इन ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों को अतिरिक्त रेल सेवाएं मिलेंगी और विभिन्न क्षेत्रों के बीच संपर्क बेहतर होगा।उन्होंने बताया कि टाटानगर और हल्दीपोखर के बीच एक नया रेलवे स्टेशन बनाने की योजना है। इसके साथ ही मंडल में रेलवे के बुनियादी ढांचे के विकास और आधुनिकीकरण से जुड़ी योजनाओं पर भी काम किया जाएगा। रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर डीआरएम ने कहा कि चक्रधरपुर रेल मंडल में स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ लगाने का काम जल्द पूरा करने का लक्ष्य है। इससे रेल परिचालन की सुरक्षा मजबूत करने में मदद मिलेगी।
डीआरएम ने लोगों से ट्रेनों पर पत्थरबाजी नहीं करने और बिना उचित कारण चेन पुलिंग से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ती है और रेल परिचालन प्रभावित होता है। साथ ही यात्रियों से रेलवे परिसर को स्वच्छ रखने और रेलवे की संपत्ति की रक्षा करने का आग्रह किया।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
नशे के हॉटस्पॉट पर पुलिस की नजर, डीसी आलोक कुमार ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश...
#
धनबाद जंक्शन पर डीआरएम का औचक निरीक्षण, यात्रियों से फीडबैक लेकर सुधार के दिए निर्देश..
#
अखिलेश प्रसाद सिंह का आह्वान 25 अक्टूबर को श्रीबाबू की जयंती समारोह में जुटेगा बिहार...
#
13 दिनों से लापता 13 वर्षीय आदित्य राज का सुराग नहीं परिवार ने लोगों से लगाई मदद की गुहार....
#
बारामूड़ी खटाल में जमीन की नापी से मचा हड़कंप 200 परिवारों पर विस्थापन का डर...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अधिवक्ताओं ने गया सिविल कोर्ट के पास सड़क जाम कर जताया विरोध, पुलिस पर परेशान करने का आरोप ...
#
आजसू पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर गोमिया विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा....
#
दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने आरा के पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
#
ट्रक चालक की हुई पिटाई, एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग
#
लूटकांड में पकड़े गया एक नाबालिग युवक,स्टेशन लूट कांड का हुआ खुलासा