Date: 28/10/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, सुगापहाड़ी में बन रहे मकान से 2 साइबर अपराधी गिरफ्तार

10/28/2026 4:20:18 PM IST

24
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara : साइबर अपराधियों के मंसूबे को रोकने को लेकर पुलिस के द्वारा लगातार करवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एस पी शम्भु कुमार सिंह को गुप्त सूचना प्राप्त  हुई की जिले के करमाटाँड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सुगापहाड़ी रोड के किनारे स्थित एक निर्माणाधीन मकान में कुछ साइबर अपराधी के द्वारा साइबर अपराध को अंजाम दे रहे हैं, जिसके बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए एक टीम गठित की गई और सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर साइबर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आज साइबर अपराध थाना, जामताड़ा में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार मंडल ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गठित टीम ने करमाटाँड़ थाना क्षेत्र के सुगापहाड़ी रोड के किनारे स्थित एक निर्माणाधीन मकान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से साइबर अपराध को अंजाम दे रहे 2 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से छः मोबाइल फोन, नौ  सिम कार्ड और सात एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त खुद को बैंक अधिकारी बताकर झांसा देते थे कि उनका 'स्टेट बैंक ऑफ इंडिया' (SBI) या अन्य बैंकों का क्रेडिट कार्ड बंद होने वाला है या नया कार्ड एक्टिवेट करना है। इसके बाद वे पीड़ितों के मोबाइल में एक ए पी के फाइल डाउनलोड करवा देते थे। जैसे ही पीड़ित उस फाइल को डाउनलोड करता, अपराधी उसके क्रेडिट कार्ड की सभी गोपनीय जानकारी चुरा लेते थे और बैंक खाते से पैसे उड़ा देते थे।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट । 
 


सम्बंधित खबरें

# सांप ने एक ही झटके में उजाड़ दिया परिवार: पति की मौके पर हुई  मौत, पत्नी ने मेडिकल कॉलेज में तोड़ी दम, बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
#
प्रेम विवाह के 3 मामले आए सामने, वीडियो जारी कर युवतियों ने परिजनों से की परेशान नहीं करने की अपील
 

# सदर अस्पताल में मरीज के परिजन ने होमगार्ड जवान पर पिटाई का करने का लगाया आरोप, घायल का SNMMCH में चल रहा इलाज
# सरकारी आवास में चल रही थी मिनी शराब फैक्ट्री, उत्पाद विभाग और पुलिस की छापेमारी में 550 बोतल नकली शराब बरामद, एक गिरफ्तार
#
आउटसोर्सिंग के मालिक गुरुपाल सिंह पर बाहर से महीलाओं को बुला कर मारपीट करने का माँ बेटी ने लगाया आरोप ,कहा ...