Date: 28/09/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुलिस ने नकली और अवैध सिगरेट की बड़ी खेप बरामद किया , पिकअप वाहन
में
4.08 लाख सिगरेट जब्त....
9/27/2026 2:07:06 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: मुंगेर में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने नकली और अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने बांक मोड़ के समीप एक पिकअप वाहन से करीब चार लाख आठ हजार सिगरेट बरामद की है। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि अवैध कारोबार में इस्तेमाल पिकअप के आगे के शीशे पर प्रेस लिखा हुआ था। पुलिस अब सिगरेट की खेप के स्रोत और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने बांक मोड़ के समीप वाहन जांच के दौरान बीआर 09जीसी-9392 नंबर के पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में सिगरेट के दर्जनों कार्टून मिले। पुलिस के मुताबिक, वाहन से गोल्ड फ्लैक समेत विभिन्न ब्रांड की करीब चार लाख आठ हजार सिगरेट बरामद की गई है।
सिगरेट से संबंधित वैध कागजात मांगने पर चालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने सिगरेट की पूरी खेप और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस ने वाहन चालक राजू कुमार उर्फ रणवीर को गिरफ्तार किया है। वह हेमजापुर थाना क्षेत्र के छर्रापट्टी शिवकुंड का रहने वाला है। एसपी सैयद इमरान मसूद के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन पर भारी मात्रा में नकली और अवैध सिगरेट लादकर भागलपुर में डिलीवरी के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि वह भाड़े पर पिकअप चलाता है और मिन्नत नगर निवासी मोहम्मद राजा के कहने पर सिगरेट की खेप लेकर भागलपुर जा रहा था। मामले में वाहन चालक राजू कुमार उर्फ रणवीर और मोहम्मद राजा के खिलाफ मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब जब्त सिगरेट की जांच के साथ इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
छेड़छाड़ और मारपीट को लेकर भुईयां समाज ने पीड़िता को न्याय दिलाने की प्रशासन से लगाई गुहार....
#
अपराध नियंत्रण और शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस एक्शन मोड में, चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान ,संदिग्ध गतिविधियों पर नजर ....
#
अपराधियों ने फोरलेन निर्माण साइट पर रोलर में लगाई आग, पुलिस से मुठभेड़ के बाद अपराधी भागे , गिरफ्तारी के लिए चल रही है छापेमारी ...
#
एंटी क्राइम चेकिंग में पकड़े गए में 20 वाहन, सिटी सेंटर और बैंक मोड़ में विशेष अभियान,ट्रैफ़िक डीएसपी ने संभाला मोर्चा
#
एसएसपी प्रभात कुमार ने कई थाना प्रभारियों को किया इधर से उधर, ब्रजकिशोर सिंह को सौपा कालू बथान ओपी का कमान,अभिषेक बने घनुड़ीह प्रभारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मगध में CISF की बड़ी कार्रवाई, फुलवरिया साइडिंग के पीछे 275 टन अवैध कोयला बरामद, बरामद कोयले की अनुमानित कीमत ₹3.46 लाख बताई जा रही है ....
#
प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम के खिलाफ गरजा VKSU, सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारियों ने दिया धरना
#
जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर रघुवर दास का हेमंत सोरेन को पत्र, सीबीआई जांच की मांग
#
साइबर अपराध पर धनबाद पुलिस का बड़ा प्रहार, गांव-गांव पहुंचेगा जागरूकता अभियान
#
विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का परिजनों ने लगाया आरोप