Date: 31/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पटाखों के गोदाम में भीषण आग, धमाकों से मचा हड़कंप; अंदर फंसा एक व्यक्ति...
10/30/2026 4:03:00 PM IST
40
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ludhiana :
लुधियाना के भीड़भाड़ वाले फील्ड गंज इलाके में एक पटाखों के गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से पूरा एरिया धमाकों से गूंज उठा। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में गोदाम से ऊंची लपटें उठने लगीं और पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया। पटाखों के फटरने से धमाकों के कारण आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई।घटना के दौरान एक व्यक्ति के गोदाम के अंदर फंसे होने की सूचना है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया
पटाखों के धमाके से उठ रही आग की लपटें।
गोदाम सत्ताधारी पार्टी के एक नेता का
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गोदाम में भारी मात्रा में पटाखों का स्टाक रखा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि पटाखों के भंडारण के कारण आग ने इतना विकराल रूप धारण किया। लोगों का कहना है कि घनी आबादी वाले इलाके में इस तरह पटाखों का स्टाक रखना आसपास रहने वाले लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा था।वहीं, इस गोदाम के सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के एक स्थानीय नेता से जुड़े होने की भी चर्चा है। हालांकि, गोदाम के मालिकाना हक और वहां पटाखों के भंडारण की वैधता को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।घटनास्थल पर दूर-दूर तक पटाखों के मलवा बिखर गया है।
घटनास्थल को पुलिस ने घेरा
आग को काबू पाने का प्रयास जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने आसपास के इलाके को घेरकर लोगों की आवाजाही नियंत्रित की, ताकि किसी तरह का जानी नुकसान न हो।दमकल विभाग की टीमें आग बुझाने के साथ गोदाम के अंदर फंसे व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। पुलिस अब गोदाम के मालिकाना हक, पटाखों के भंडारण और सुरक्षा नियमों की अनदेखी किए जाने के आरोपों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भारी वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, मौके पर पहुंची पुलिस ......
#
धनबाद के बैंक मोड़ ओवरब्रिज पर अवैध वसूली का लगा आरोप , SSP के नाम से चिपका पोस्टर हुआ वायरल ........
#
एसडीओ अर्नव मिश्रा ने साफ चेतावनी दी, बिना वैध लाइसेंस के पटाखे बेचने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी ...
#
हेलीकॉप्टर हादसे को लेकर बड़ा खुलासा,जानिए किस कंपनी का था हेलीकाप्टर ..
#
गंगा आरती और दीपोत्सव की तैयारी तेज, रागिनी सिंह ने राजा तालाब का किया निरीक्षण
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
तेजस्वी यादव ने दिवंगत विधायक के परिवार को बंधाया ढांढस, भाजपा पर भी जमकर बरसे.....
#
अपराधियों ने फोरलेन निर्माण साइट पर रोलर में लगाई आग, पुलिस से मुठभेड़ के बाद अपराधी भागे , गिरफ्तारी के लिए चल रही है छापेमारी ...
#
सुंदरनगर में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुई पूजा की तैयारियां.....
#
चक्रवात ‘अर्नब’ से झारखंड में बिगड़ा मौसम, जमशेदपुर समेत कई जिलों में अलर्ट..
#
SIR के विरोध में दुमका में JMM का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन.....