Date: 31/10/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भारी वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, मौके पर पहुंची पुलिस ...... 
 

10/30/2026 2:34:28 PM IST

16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच 33 स्थित मुखियाडांगा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, मृतक की पहचान मुखियाडांगा निवासी कालीपद कर्मकार के रूप में हुई, घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया। बताया जाता है कि कालीपद कर्मकार शुक्रवार को पैदल सड़क पार कर रहे थे इसी दौरान सड़क निर्माण कार्य में लगे एक भारी वाहन की चपेट में आ गए।  वाहन की चपेट में आने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों में हादसे को लेकर काफी नाराजगी है, सड़क जाम होने के कारण आवागमन भी प्रभावित हुआ । हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं दूसरी ओर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची है और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है ।
 
 जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट ।