Date: 31/10/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

एसडीओ अर्नव मिश्रा ने साफ चेतावनी दी,  बिना वैध लाइसेंस के पटाखे बेचने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी ...

10/30/2026 2:34:28 PM IST

18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : दीवापली पर्व को लेकर एसडीओ अर्नव मिश्रा ने बताया कि जिले में केवल वैध लाइसेंसधारी दुकानदारों को ही पटाखे बेचने की अनुमति है। बिना लाइसेंस के किसी भी दुकान या जगह पर पटाखों का भंडारण और बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बिना अनुमति भंडारण और बिक्री करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 
प्रशासन ने पहले ही अवैध पटाखा व्यापार के खिलाफ अभियान शुरू कर रखा है। कई जगहों पर कार्रवाई भी किया हैं, एसडीओ ने चेतावनी दी कि इसके बावजूद अगर कोई व्यक्ति बिना लाइसेंस के पटाखे बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों और आम लोगों से अपील की है कि केवल लाइसेंसधारी दुकानों से ही पटाखे खरीदें।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट ।