Date: 01/11/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
डी नोबिली स्कूल सीएमआरआई में ‘नृत्य संगम एवं सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शको का मन
10/31/2026 4:55:22 PM IST
33
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: डी नोबिली स्कूल, सीएमआरआई के सभागार में शनिवार को विद्यालय के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत ‘नृत्य संगम एवं सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विद्यालय के पूर्व शिक्षकों एवं कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रेव. फादर माइकल पी. फर्नांडिस एस.जे., निदेशक, डी नोबिली स्कूल्स, सम्माननीय अतिथि रेव. फादर वी. कुरुविला एस.जे., निदेशक, उपासना जमशेदपुर तथा विशिष्ट अतिथि फादर स्टेनी फुर्टाडो एस.जे. और फादर विक्टर मिस्किथ एस.जे. सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं संत इग्नासियुस ऑफ लोयोला और फादर रॉबर्टो डी नोबिली के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद छात्राओं ने प्रार्थना नृत्य और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। समारोह का मुख्य आकर्षण ‘नृत्य संगम’ अंतर-कक्षा नृत्य प्रतियोगिता रही, जिसमें कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कथक, भरतनाट्यम और ओडिसी जैसी शास्त्रीय नृत्य शैलियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, ‘फ्लेवर ऑफ द डेक्कन पेनिनसुला’ के माध्यम से दक्षिण भारतीय संस्कृति की झलक पेश की गई। विद्यालय की प्राचार्या तनुश्री बनर्जी ने विद्यालय की 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में पूर्व शिक्षकों, कर्मचारियों और सहयोगी कर्मियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके प्रति आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल की डॉ. तापती चक्रवर्ती, श्रीमती कानन बोराह और श्रीमती प्राची सिन्हा को भी सम्मान प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में सब-जूनियर वर्ग में अनन्या पॉल प्रथम, संभाविका प्रकाश लाल द्वितीय और मेघना सेन तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में सुधा बनर्जी प्रथम, सान्वी एंजेल सोरेन द्वितीय और धान्या भालोटिया तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में श्रेया मल्लिक प्रथम, सुधा चक्रवर्ती द्वितीय, श्रीप्रंजनी पॉल तृतीय तथा समृद्धि मुखर्जी को सांत्वना पुरस्कार मिला। कार्यक्रम के सफल आयोजन में उपप्राचार्य शुभाशीष घोष, समन्वयक सागरिका चौधरी एवं संगीता गांगुली, लेखा अधिकारी सुनील सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रोजगार मेले में युवाओं को मिला अवसर, 55 को मिली नौकरी
#
बीसीसीएल वर्कशॉप की गिरी दिवार, तीन घायल.....
#
बिहार के विश्वविद्यालयों में शुल्क वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, गरीब छात्रों की उच्च शिक्षा पर पड़ रहा असर
#
छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने बेलाउर सूर्य मंदिर घाट का किया निरीक्षण
#
राष्ट्रपति के आगमन और सुरक्षा को लेकर तैयारी का गहन निरिक्षण किया गया
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गजलीटांड़ खान हादसे की 32वीं बरसी पर शहीद श्रमिकों को CMD ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों की मांगों पर CMD का भरोसा, किया बड़ा ऐलान !
#
श्रीराम सिटी अपार्टमेंट के जनरेटर हाउस में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी.......
#
16 महीने बाद हुई बैठक में 101 योजनाओं की समीक्षा, सांसद-विधायकों ने अधिकारियों से मांगा जवाब, कहा .....
#
पुलिस ने जुआ केअड्डे पर मारा छापा,15 जुआड़ी गिरफ्तार
#
इण्डिया गठबंधन पर जमकर बरसे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कहा विकास काम से इंडिया गठबंधन के लोग घबरा गए ....