Date: 01/11/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बिहार के विश्वविद्यालयों में शुल्क वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, गरीब छात्रों की उच्च शिक्षा पर पड़ रहा असर
10/31/2026 5:00:01 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ara
: बिहार राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में लगातार बढ़ाई जा रही फीस को लेकर चिंता जताई जा रही है। नामांकन शुल्क, परीक्षा शुल्क समेत अन्य मदों में चार से पांच गुना तक की वृद्धि किए जाने का आरोप लगाया गया है। शुल्क में लगातार हो रही इस बढ़ोतरी का सीधा असर गरीब एवं मध्यवर्गीय परिवारों के छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा हासिल करना लगातार मुश्किल होता जा रहा है। इस संबंध में पूर्व सीनेट सदस्य अजय कुमार तिवारी मुनमुन ने बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन से विश्वविद्यालयों में की जा रही बेतहाशा शुल्क वृद्धि पर रोक लगाने की मांग की गई है। मांग की गई है कि विद्यार्थियों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए शुल्क वृद्धि के फैसलों की समीक्षा की जाए और शिक्षा को आम एवं गरीब परिवारों के बच्चों की पहुंच में बनाए रखा जाए। वहीं, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा में हाल के दिनों में पीएचडी एवं पंजीयन शुल्क में दोगुनी वृद्धि किए जाने पर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि विश्वविद्यालय में नीतिगत एवं वित्तीय रोक लगाए जाने के बावजूद शुल्क में बढ़ोतरी कर दी गई। इससे विद्यार्थियों में असंतोष की स्थिति है। मांग उठाने वालों का कहना है कि उच्च शिक्षा को महंगा बनाने के बजाय उसे सुलभ और सस्ता बनाने की दिशा में पहल होनी चाहिए, ताकि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी विद्यार्थी को अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने के लिए मजबूर न होना पड़े। राज्यपाल सह कुलाधिपति से इस मामले में हस्तक्षेप कर शुल्क वृद्धि पर तत्काल रोक लगाने तथा पूर्व निर्धारित शुल्क व्यवस्था बहाल करने की मांग की गई है।
भोजपुर से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रोजगार मेले में युवाओं को मिला अवसर, 55 को मिली नौकरी
#
बीसीसीएल वर्कशॉप की गिरी दिवार, तीन घायल.....
#
छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने बेलाउर सूर्य मंदिर घाट का किया निरीक्षण
#
डी नोबिली स्कूल सीएमआरआई में ‘नृत्य संगम एवं सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शको का मन
#
राष्ट्रपति के आगमन और सुरक्षा को लेकर तैयारी का गहन निरिक्षण किया गया
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गजलीटांड़ खान हादसे की 32वीं बरसी पर शहीद श्रमिकों को CMD ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों की मांगों पर CMD का भरोसा, किया बड़ा ऐलान !
#
श्रीराम सिटी अपार्टमेंट के जनरेटर हाउस में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी.......
#
16 महीने बाद हुई बैठक में 101 योजनाओं की समीक्षा, सांसद-विधायकों ने अधिकारियों से मांगा जवाब, कहा .....
#
पुलिस ने जुआ केअड्डे पर मारा छापा,15 जुआड़ी गिरफ्तार
#
इण्डिया गठबंधन पर जमकर बरसे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कहा विकास काम से इंडिया गठबंधन के लोग घबरा गए ....