Date: 01/11/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बीसीसीएल वर्कशॉप की गिरी दिवार, तीन घायल.....

10/31/2026 4:55:36 PM IST

23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
बाघमारा  : बाघमारा के कतरास थाना अंतर्गत गुहिबांध में सलानपुर कोलियरी के वर्कशाप की दीवार शनिवार को अचानक गिर गया,घटना में सड़क किनारे दो दुकान उस दिवार की चपेट में आ गए। इस हादसे में  एक दुकानदार और दो ग्राहक भी दब गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई । स्थानीय लोगों द्वारा मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया । घटना में दो ग्राहकों को गंभीर चोट आई है,हलाकि दुकानदार विकास रवानी को आंशिक चोट लगी है।गम्भीर रूप से घायल दो लोगों को स्थानीय नर्सिंग होम में इलाज के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है। भुक्तभोगी दुकानदार ने यह जानकारी दी कि सलानपुर कोलियरी प्रबंधन को पत्राचार के माध्यम से इकाई बार इस जर्जर दीवार की शिकायत की गई पर अबतक आश्वासन के सिवा निदान नहीं मिला।साथ ही यह भी कहा कि इस दीवार के किनारे दर्जन भर दुकान हैं जो कभी भी बड़ी घटना का शिकार बन सकता है।
 
बाघमारा से  कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ रवानी की रिपोर्ट |