Date: 31/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
राष्ट्रपति के आगमन और सुरक्षा को लेकर तैयारी का गहन निरिक्षण किया गया
10/31/2026 1:04:03 PM IST
9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी 3 नवंबर को बहरागोड़ा आगमन को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। राष्ट्रपति अपने पैतृक गाँव ओडिशा के मयूरभंज जिला स्थित रायरंगपुर जाने के क्रम में बहरागोड़ा स्थित फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में कुछ समय विश्राम करेंगी। वे यहीं दोपहर का भोजन भी ग्रहण करेंगी। इसी सिलसिले में पूर्वी जिले के उपायुक्त राजीव रंजन, सिंहभूम जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एहतेशाम वकारिब, जिला वन पदाधिकारी (डीएफओ) शबा आलम की अगुवाई में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के दल ने बहरागोड़ा फॉरेस्ट गेस्ट हाउस परिसर का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, विधि-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का आगमन 3 नवंबर को दिल्ली से वायुसेना के विशेष विमान द्वारा पश्चिम बंगाल स्थित कलाइकुंडा एयरबेस पहुंचेंगी। वहां से वे सड़क मार्ग से बहरागोड़ा होते हुए अपने पैतृक गांव रायरंगपुर (ओडिशा) के लिए रवाना होंगी। यात्रा के दौरान वे दोपहर में बहरागोड़ा फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में रुककर विश्राम करेंगी। वे दोपहर का भोजन भी करेंगी, 5 नवंबर (वापसी) : रायरंगपुर से दिल्ली वापसी के क्रम में 5 नवंबर को भी राष्ट्रपति बहरागोड़ा फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगी। इसके बाद वे सड़क मार्ग से पुनः कलाइकुंडा एयरबेस पहुंचेंगी। वहां से वे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगी। निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक, जिले के उपायुक्त, डीएफओ ने सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर स्थानीय अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक न हो। इसके लिए गेस्ट हाउस परिसर और आसपास के क्षेत्रों की बैरिकेडिंग के निर्देश दिए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती के भी निर्देश दिए गए हैं। इस निरीक्षण के दौरान बहरागोड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती, अंचल अधिकारी राजाराम सिंह मुंडा सहित क्षेत्र के सभी थानों के थाना प्रभारी व अन्य प्रशासनिक कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भारी वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, मौके पर पहुंची पुलिस ......
#
धनबाद के बैंक मोड़ ओवरब्रिज पर अवैध वसूली का लगा आरोप , SSP के नाम से चिपका पोस्टर हुआ वायरल ........
#
एसडीओ अर्नव मिश्रा ने साफ चेतावनी दी, बिना वैध लाइसेंस के पटाखे बेचने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी ...
#
पटाखों के गोदाम में भीषण आग, धमाकों से मचा हड़कंप; अंदर फंसा एक व्यक्ति...
#
हेलीकॉप्टर हादसे को लेकर बड़ा खुलासा,जानिए किस कंपनी का था हेलीकाप्टर ..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर कांग्रेस का काला दिवस, उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन....
#
केनरा बैंक में दिनदहाड़े हथियारबंद डकैतों ने की लाखो रुपये की लूट ,मौके पर पहुंची पुलिस
#
गया में ग्रामीण चिकित्सकों का विजय उत्सव महासम्मेलन, विधानसभा अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
#
हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग के प्रदूषण के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू, ग्रामीणों ने उठाई आवाज
#
श्रीराम सिटी अपार्टमेंट के जनरेटर हाउस में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी.......