Date: 03/11/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग में भ्रष्टाचार का आरोप, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे विधायक अरूप चटर्जी!

11/3/2026 5:17:02 PM IST

7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Dhanbad : निरसा विधायक अरुप चटर्जी ने आज से धनबाद उपायुक्त कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दिया है. विधायक ने शिक्षा विभाग में अनियमितता भ्रष्टाचार एवं मनमाने तरीके से  ट्रांसफर पोस्टिंग किए जाने का आरोप लगाया है. इस भूख हड़ताल के समर्थन में पूर्व विधायक आनंद महतो भी शामिल हुए.निरसा विधायक का कहना है कि हमारी लड़ाई प्रशासन के खिलाफ है। सरकार अपना काम कर रही है, सरकार ने इस बीच कई टीचर भी दिए हैं, लेकिन उन टीचरों को सही जगह नहीं लगाया जा रहा। गांव-गांव में बच्चों की संख्या ज्यादा है लेकिन बच्चों के अनुपात में टीचर नहीं हैं, जिसके कारण बच्चे पढ़ाई से वंचित हो रहे हैं। नियमावली और छात्र-शिक्षक अनुपात को ताक पर रखकर सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। कही न कही पैसे लेकर ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल चल रहा है। विधायक ने आरटीई को लेकर भी बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि RTE के तहत जो सुविधा गरीब बच्चों को मिलनी चाहिए, वो सुविधा अमीर बच्चों को दी जा रही है और गरीब बच्चों को उनके हक से वंचित किया जा रहा है। जिला प्रशासन पूरी तरह फेल है। यह भूख हड़ताल इसी सिस्टम के खिलाफ है। विधायक का यह भी आरोप है कि एक साल में करीब डेढ़ हजार शिक्षकों का ट्रांसफर पोस्टिंग किया गया और ज्यादा तर को शहरी क्षेत्र में पदस्थापन किया गया और इसमें पैसे का भी खेल हुआ है|

 

संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क

 



सम्बंधित खबरें

# रविंद्र राय का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला, एसआईआर और वोट चोरी के आरोपों पर घेरा...
# दो स्टेशनों पर ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर झामुमो का प्रदर्शन, रेलवे को दी आंदोलन की चेतावनी...
# शिक्षकों के पदस्थापन में पैसे के लेन-देन का विधायक ने लगाया आरोप,  ग्रामीण स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति और पांच साल से शहरी क्षेत्र में तैनात शिक्षकों के तबादले की मांग....
# विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा, विद्यार्थियों को दिलाई गई मतदान की शपथ!
# जदयू की संगठनात्मक समीक्षा बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और विपक्ष को घेरने की बनी रणनीति!