Date: 20/09/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

रघुवर दास ने फिर एक बार झामुमो गठबंधन सरकार पर बोला हमला, कहा अवैध माइनिंग का ATM बना दिया.....

9/20/2026 5:15:41 PM IST

7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने फिर एक बार झामुमो गठबंधन सरकार पर बोला हमला।...कहा राज्य की खनिज सम्पदा की अवैध माइनिंग कर झारखंड मुक्ति मोर्चा और काँग्रेस ने ATM बना दिया, इसलिए वे MMDR बिल का विरोध कर रहे हैं।
ये दल इस बिल की गलत व्याख्या कर लोगों के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। वास्तव में यह झारखंड के लिए फायदेमंद है। 
आज चाईबासा में प्रेस वार्ता कर MMDR बिल पर रघुवर दास ने झारखंड सरकार जमकर हमला बोला उन्होंने कहा की अवैध माइनिंग के कारण राज्य को करोड़ों रुपए राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा है।यदि लीगल माइनिंग होती तो राज्य को न केवल बड़ा राजस्व मिलता, साथ ही रॉयल्टी, नीलामी प्रीमियम, डीएमएफटी आदि की राशि भी मिलती। सेस लगाये जाने के कारण झारखंड का कोयला व लोहा महंगा हो चुका है। इससे झारखंड के कोयला लोहा की मांग घट गयी है। उदाहरण के लिए, ग्रेड 8 से ग्रेड 12 कोयले की दर झारखंड में 2045-3212 रुपये प्रति टन ओड़िशा और छत्तीसगढ़ में 1514-2681 रुपये प्रति टन की दर से उपलब्ध है।
इसी तरह, लोहा (एक ही क्वालिटी की तुलना करें तो) झारखंड में 8284 रुपये प्रति टन, ओड़िशा में 7493 रुपये प्रति टन, छत्तीसगढ़ में 7422 रुपये प्रति टन की दर पर उपलब्ध है। ऐसे में महंगा खनिज खरीदेगा कौन आदि कई बाते कही। 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट