Date: 04/11/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
चांडिल डैम को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिए निर्देश....
11/4/2026 5:01:00 PM IST
5
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
रांची
: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने परिजनों के साथ प्रसिद्ध चांडिल डैम का भ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डैम की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण से काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने चांडिल डैम को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के साथ डैम के विकास को लेकर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, जल प्रबंधन, चांडिल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने और बिजली उत्पादन एवं संवर्धन से जुड़े कार्यों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चांडिल डैम में इको-टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा, बेहतर बुनियादी सुविधाओं और नौकायन यानी बोटिंग की व्यवस्था को आधुनिक और सुव्यवस्थित बनाया जाए। इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को डैम और आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए पर्यावरण अनुकूल दीर्घकालिक योजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना इस क्षेत्र का विकास किया जाना चाहिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी और विधायक कल्पना सोरेन, विधायक सविता महतो, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन सहित कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त, उपायुक्त और जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे |
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
तबादले ने तोडा छात्राओं का दिल, रो पड़ी छात्राएं .....
#
एस बी कॉलेज मरम्मती कार्य पर उठा सवाल, रंगाई-पुताई और खरीदारी पर लगा ये आरोप !
#
तेलियाबांध के समीप के घरों में भुआ कीड़े का आतंक,महामारी की आशंका से आमजन दहशत में
#
10 सूत्री मांगों पर अड़े छात्र, मुंगेर विश्वविद्यालय में दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी..
#
डीजीपी नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, झारखंड समेत तीन राज्यों से मांगी रिपोर्ट; 23 नवंबर को सुनवाई..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मलिक प्लाईवुड एंड डेवलोपर्स प्राइवेट लिमिटेड में रविवार देर रात चोरों ने ताला तोड़कर करीब पांच लाख के सामान और नकदी की चोरी ..
#
जमशेदपुर में अवैध जुआ-लॉटरी पर पुलिस का शिकंजा, छापेमारी में 4 गिरफ्तार; नकदी और लॉटरी-सट्टे का सामान बरामद....
#
सुबह-सुबह शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बचे, चेन छिनतई के दौरान वारदात का आरोप
#
घर में सोई हुई बच्ची को करैत सांप ने तीन बार डंसा, शेखपुरा ले जाने के दौरान रास्ते में मौत.....
#
750 करोड़ के कथित GST फर्जीवाड़े पर ED की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी के कई ठिकानों पर छापेमारी , मचा हड़कंप....