Date: 04/11/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एस बी कॉलेज मरम्मती कार्य पर उठा सवाल, रंगाई-पुताई और खरीदारी पर लगा ये आरोप !
11/4/2026 5:01:00 PM IST
7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा
: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अंगीभूत एसबी कॉलेज में निर्माण कार्य, मरम्मती, रंगाई-पुताई और विभिन्न सामग्रियों की खरीदारी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कॉलेज में हुए इन कार्यों की एजी (महालेखाकार) विभाग की ओर से कराई गई जांच रिपोर्ट को लेकर अब पारदर्शिता की मांग उठने लगी है। जांच रिपोर्ट में दर्ज तथ्यों और आपत्तियों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि कॉलेज में विकास एवं मरम्मती कार्यों के नाम पर वित्तीय और प्रशासनिक नियमों का कितना पालन किया गया। आरोप है कि कई कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया और नियमों की अनदेखी कर कराया गया। निर्माण कार्यों से लेकर रंगाई-पुताई और विभिन्न सामग्रियों की खरीदारी तक में नियमों के अनुपालन पर सवाल उठाए जा रहे हैं। सबसे गंभीर सवाल कॉलेज की राशि के उपयोग को लेकर है। आरोप लगाया जा रहा है कि सरकारी एवं संस्थागत राशि के खर्च में पारदर्शिता के बजाय कुछ लोगों को व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने की मंशा से कार्य कराए गए। यदि जांच रिपोर्ट में इन आरोपों से संबंधित वित्तीय और प्रक्रियागत अनियमितताएं दर्ज हैं, तो यह विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए गंभीर विषय है।
इस पूरे मामले में सबसे जरूरी मांग एजी विभाग की जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की है। रिपोर्ट में किन-किन कार्यों पर आपत्ति दर्ज की गई है ? निर्माण एवं मरम्मती कार्यों के लिए कितनी राशि खर्च की गई? खरीदारी किस प्रक्रिया के तहत हुई? क्या निर्धारित निविदा, कोटेशन और वित्तीय स्वीकृति की प्रक्रिया का पालन किया गया ? भुगतान से पहले कार्यों की गुणवत्ता और वास्तविकता का भौतिक सत्यापन हुआ या नहीं? इन सभी सवालों का जवाब सार्वजनिक होना चाहिए। कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय के जिम्मेदार अधिकारियों को भी सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। यदि किसी स्तर पर वित्तीय अनियमितता हुई है तो उसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
एसबी कॉलेज वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई है। ऐसे में कॉलेज में खर्च होने वाली राशि का हिसाब-किताब पूरी तरह पारदर्शी होना चाहिए। शिक्षा संस्थानों में उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल शैक्षणिक विकास और विद्यार्थियों की सुविधाओं के लिए होना चाहिए, न कि किसी व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए। अब सवाल यह है कि एजी विभाग की जांच रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों पर विश्वविद्यालय प्रशासन क्या कदम उठाता है? क्या रिपोर्ट को सार्वजनिक कर दोषियों की जवाबदेही तय की जाएगी या फिर मामला फाइलों में ही दबकर रह जाएगा? जनहित में जरूरी है कि एसबी कॉलेज की एजी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए, संबंधित कार्यों के अभिलेखों की निष्पक्ष जांच हो और यदि वित्तीय अनियमितता प्रमाणित होती है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
आरा से कोयलांचल लाइव क़े लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट |
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
चांडिल डैम को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिए निर्देश....
#
तेलियाबांध के समीप के घरों में भुआ कीड़े का आतंक,महामारी की आशंका से आमजन दहशत में
#
10 सूत्री मांगों पर अड़े छात्र, मुंगेर विश्वविद्यालय में दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी..
#
डीजीपी नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, झारखंड समेत तीन राज्यों से मांगी रिपोर्ट; 23 नवंबर को सुनवाई..
#
सात दिवसीय भागवत कथा का समापन आज पूर्णाहुति के बाद भव्य महाभंडारे का आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया महाप्रसाद का ग्रहण
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मलिक प्लाईवुड एंड डेवलोपर्स प्राइवेट लिमिटेड में रविवार देर रात चोरों ने ताला तोड़कर करीब पांच लाख के सामान और नकदी की चोरी ..
#
जमशेदपुर में अवैध जुआ-लॉटरी पर पुलिस का शिकंजा, छापेमारी में 4 गिरफ्तार; नकदी और लॉटरी-सट्टे का सामान बरामद....
#
सुबह-सुबह शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बचे, चेन छिनतई के दौरान वारदात का आरोप
#
SIR के खिलाफ इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग....
#
घर में सोई हुई बच्ची को करैत सांप ने तीन बार डंसा, शेखपुरा ले जाने के दौरान रास्ते में मौत.....