Date: 09/10/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
उद्यमिता की राह पर भोजपुर के 197 युवा 34 को मिला स्वीकृत्यादेश, महिला और दिव्यांग उद्यमियों को मुख्यमंत्री ने दिया सांकेतिक चेक....
10/8/2026 6:01:58 PM IST
21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में भोजपुर जिले के 197 लाभुकों का अंतिम रूप से चयन किया गया है। गुरुवार को पटना के बापू सभागार, गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मुख्य आतिथ्य एवं उद्योग सह खेल मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित एक दिवसीय उन्मुखीकरण एवं प्रथम किस्त राशि वितरण कार्यक्रम में भोजपुर जिले के लाभुक भी शामिल हुए। चयनित लाभुकों में 164 को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया है, जबकि 34 लाभुकों का स्वीकृत्यादेश निर्गत किया गया है। इनमें 10 महिला उद्यमी, 23 अति पिछड़ा वर्ग तथा एक दिव्यांग उद्यमी शामिल हैं। प्रशिक्षण प्राप्त लाभुकों में एक महिला और एक दिव्यांग लाभुक को मुख्यमंत्री द्वारा अतिथियों की मौजूदगी में सांकेतिक चेक प्रदान किया गया। इस योजना के तहत राज्य के 7136 लाभुकों के बीच 146.56 लाख की राशि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में भोजपुर के एक लाभुक द्वारा तैयार मसाला उत्पाद तथा जिले के ओडीओपी उत्पाद एप्लिक का स्टॉल भी लगाया गया, जिसका मुख्यमंत्री ने भ्रमण किया। जिले में वर्ष 2018 से 2024-25 तक मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 1147 लाभार्थियों को 85.01 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। इनमें 1147 को प्रथम, 886 को द्वितीय और 676 लाभुकों को तृतीय किस्त दी गई है। इससे जिले में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। कार्यक्रम के दौरान राज्य के सभी जिला उद्योग केंद्रों में स्थापित एमएसएमई केंद्रों का ऑनलाइन उद्घाटन भी किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभुकों की सफलता की कहानी पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया गया। प्रस्तावित बिहार एमएसएमई नीति-2026, मुख्यमंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग क्लस्टर विकास योजना-2026 तथा सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद नियमावली-2026 का भी विमोचन हुआ। इन पहलों के तहत एक करोड़ रोजगार सृजन, पांच लाख प्रशिक्षण तथा प्रत्येक जिले में एक क्लस्टर विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह समेत उपमुख्यमंत्री, समाज कल्याण मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री, मुख्य सचिव बिहार, सचिव उद्योग विभाग समेत महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र भोजपुर निखिल कश्यप, उद्योग विस्तार पदाधिकारी राजेश कुमार, स्वर संगम, स्वेता कुमारी समेत अन्य मौजूद थे।
आरा से कोयलांचल लाइव क़े लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पेट्रोल पंप हत्या और डकैती मामले में फिरोज अंसारी को उम्रकैद 50 हजार का जुर्माना....
#
‘मिसेज एशिया’ के रूप में किया एशिया का प्रतिनिधित्व, 32 देशों की प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, डॉ. रोहिणी झा ने जीता ‘क्वीन ऑफ इंस्पिरेशन 2026’ का खिताब.....
#
झॉलीवुड कलाकारों के जेपीएल सीजन-4 की तैयारियां तेज, धनबाद और लोहरदगा में भी होंगे मैच.....
#
भव्य डांडिया नाइट में डांडिया की धुन पर झूमीं महिलाएं
#
ड्रोन हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा, मेयर-डिप्टी मेयर ने किया श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, नगर निगम की पहल से लोगो में उत्साह .....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दो घर गंगा नदी में समाए! 100 से अधिक लोगों ने छोड़ा गांव; स्कूल में बना आश्रय स्थल, SDRF तैनात
#
गंगा एवं सोन नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर में पदाधिकारियों के अवकाश पर लगी रोक !
#
डीवीसी विस्थापितों का हक अटका, CSR योजना को लेकर उठे सवाल
#
पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ, 30 जून तक 4.24 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी 'दो बूंद जिंदगी की'
#
अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, 118 पेटी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार