Date: 06/11/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
इरफान अंसारी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग, भाजपा ने राहुल गांधी और स्वास्थ्य मंत्री का फूंका पुतला
11/6/2026 5:35:23 PM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara
: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के कथित विवादित बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार शाम भाजपा की ओर से जामताड़ा इंद्रा चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित सरण के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी और स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से स्वास्थ्य मंत्री को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने तथा कांग्रेस पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। पुतला दहन कार्यक्रम के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित सरण ने कहा कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कथित तौर पर बयान दिया है कि भारत में 40 लाख युवा देश को तोड़ने के लिए तैयार बैठे हैं, जो केवल कांग्रेस पार्टी के समर्थन का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह का बयान बेहद गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण है। एक संवैधानिक पद पर बैठे मंत्री को इस प्रकार की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। सुमित सरण ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सवाल करते हुए कहा कि आखिर ऐसे बयान देने वाले मंत्री को अब तक मंत्रिमंडल में क्यों रखा गया है। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री अविलंब इरफान अंसारी को स्वास्थ्य मंत्री के पद से बर्खास्त करें और कांग्रेस नेतृत्व भी उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाए। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की एकता और अखंडता के साथ खिलवाड़ करने वाले बयानों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बिहार में एनडीए की 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा: गांधी मैदान से आजाद पार्क तक मार्च, विपक्ष पर साधा निशाना!
#
भाजपा की विशाल पदयात्रा, संजय सेठ और रघुवर दास समेत कई दिग्गज नेता हुए शामिल..
#
भाजपा ने धनबाद विधायक राज सिन्हा को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ...........
#
पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- बारामुड़ी खटाल उजाड़ने की कोशिश हुई तो होगी आर-पार की लड़ाई, अधिकारियों को दी खुली चेतावनी
#
आशियाना बचाने के लिए जन आंदोलन तेज,पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज पहुंचे धनबाद,समाजसेवी कारू यादव ने प्रशासन से लगाई गुहार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जमशेदपुर में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 21 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए और 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया...
#
कतरास में थाईलैंड के 'अरुण मंदिर' का भव्य रूप ले रहा दुर्गा पूजा पंडाल; सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम....
#
शहीद कवि कैलाश के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि, बड़हरा विधायक ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण,कहा .....
#
एम एम दी आर संशोधन के झामुमो द्वारा आहुत प्रखण्ड कार्यालय पर धरना आयोजित,प्रखंड कार्यालय में उमड़ी सैकड़ों महिलाएं...
#
राज्य स्तरीय करमा महोत्सव का आयोजन, झारखंडी परंपरा, प्रकृति और संस्कृति में दिखे....