Date: 09/11/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

छठ व्रतियों के लिए विधायक राज सिन्हा की पहल, 10 हजार बोतल गंगाजल बांटने की तैयारी...

11/9/2026 5:50:51 PM IST

10
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने एक बार फिर सेवा की पहल शुरू कर दी है। प्रत्येक वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी सुल्तानगंज से मंगाए गए गंगाजल का वितरण छठ व्रतियों के बीच किया जाएगा। इसके लिए 10 हजार बोतल गंगाजल की पैकिंग शुरू कर दी गई है। खास बात यह रही कि सोमवार को विधायक राज सिन्हा खुद भी गंगाजल की बोतलों की पैकिंग करते नजर आए।  गंगाजल के साथ-साथ छठ व्रतियों के बीच नारियल, सूप-दौरा और जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी भी वितरित की जाएगी, ताकि आर्थिक परेशानी किसी की आस्था के आड़े न आए। विधायक के कार्यकर्ता घर-घर और क्षेत्र में घूमकर सामग्री का वितरण करेंगे। विधायक राज सिन्हा भी स्वयं वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
 

संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क