Date: 10/11/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

छठ से पहले घाटों की बदलेगी सूरत, सफाई अभियान शुरू

11/10/2026 1:18:23 PM IST

21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मौके पर पोटका के हल्दीपोखर छठ घाट पर आज से सफाई अभियान जोरों पर है। स्थानीय लोगों ने मिलकर घाट के आसपास जमा कचरा, घास-फूस और गंदगी को साफ करना शुरू कर दिया है। घाट की सफाई इसलिए भी जरूरी है ताकि छठ व्रतधारियों को पूजा-अर्चना के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। सूर्य की पहली किरण के साथ अर्घ्य देने वाले श्रद्धालुओं के लिए घाट को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छठ जैसे पवित्र पर्व पर घाट की स्वच्छता उनकी जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ वे रोजाना सफाई का काम जारी रखेंगे, ताकि आने वाले दिनों में घाट पर आने वाले हजारों श्रद्धालु आसानी से पूजा कर सकें। स्थानीय पूर्व पंचायत समिति सदस्य रतन सोनकर ने कहा की लोक आस्था के महा  पर्व के मौके पर छठ घाट की सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं। स्थानीय समाज सेवी बापी सेठ ने कहा की आज तालाब घाट की सफाई किया जा रहा हैं, घाट में शराब की बोतल भी काफ़ी दिखाई पड़ रही हैं, प्रशासन से अनुरोध हैं की इस क्षेत्र में पेट्रोलिंग जरुरी हैं। 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट