Date: 17/11/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अगले बरस फिर आने की कामना के साथ छठ महापर्व को विदाई।
11/16/2026 3:38:00 PM IST
11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara :
जामताड़ा लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा सोमवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया। पर्व के चौथे और अंतिम दिन अहले सुबह से ही छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं का विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचना शुरू हो गया था। व्रतियों ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ उगते हुए सूर्य देव को दूसरा अर्घ्य अर्पित किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरोगी जीवन की कामना की। इस दौरान जामताड़ा, मिहिजाम सहित जिले के विभिन्न छठ घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। छठ घाटों पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। चारों ओर छठी मैया के पारंपरिक गीत गूंजते रहे। व्रतियों ने सूप और दउरा में फल, ठेकुआ, नारियल सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों को सजाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने छठी मैया की पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की मंगलकामना की। इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला उपवास का पारण कर व्रत संपन्न किया। छठ महापर्व को लेकर घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई, रोशनी एवं अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं। सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व का समापन होते ही छठ घाटों पर एक बार फिर अगले वर्ष छठ पूजा के आगमन की कामना के साथ श्रद्धालुओं ने विदाई ली।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मुंगेर के सरकारी कार्यालय में विवाद के बाद चपरासी लापता, सहकर्मी से कहासुनी के बाद गायब हुए सुरेंद्र मंडल, तलाश में SIT गठित
#
कतरास में गूंजेगी भक्ति और कविताओं की गूंज, गंगा गौशाला के 107वें वार्षिक अधिवेशन की तैयारी पूरी, देवी चित्रलेखा समेत अंतरराष्ट्रीय कवियों का लगेगा जमावड़ा........
#
छठ की खुशियां मातम में बदलीं, गंगा घाट पर डूबने से 15 वर्षीय कुसुम की मौत; परिवार में मचा कोहराम..
#
जन्मदिन पर बाबा भोलेनाथ के दरबार पहुंचे CM सम्राट चौधरी, 9.10 करोड़ से होगा रत्नेश्वर नाथ मंदिर का कायाकल्प!
#
गोसाईडीह में भव्यता और धूमधाम से मना छठ महापर्व, छठी मैया के जयकारों से गूंजा पूरा इलाका!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोयला उद्योग के अनुभवी अधिकारी राजीव रंजन कर्ण को BITS Pilani से M.Tech. की डिग्री
#
NEET छात्रा मौत मामला: 10 महीने की जांच के बाद CBI ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट, मां बोलीं - बेटी को न्याय दिलाने तक लड़ूंगी....
#
डबल मर्डर से सनसनी, मां-बेटे की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या, हथौड़े से भी किया गया वार
#
मधुबन वाशरी में काम से हटाए गए 110 मजदूरों को पुनः की गई बहाली, ग्रामीण अधिकार मंच ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी ....
#
क्वार्टर चोरी का हुआ खुलासा,एक आरोपी गिरफ्तार,चोरी के जेवरात समेत कई सामान बरामद