Date: 20/11/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
चिलचिलाती धूप में डीएम-एसपी ने संभाला तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा जहानाबाद
8/12/2026 2:40:17 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad :
जहानाबाद में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। चिलचिलाती धूप के बीच जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक खुद हाथों में तिरंगा लेकर बच्चों और लोगों के साथ यात्रा में शामिल हुए। देशभक्ति के गीतों और नारों के बीच उटा विद्यालय से गांधी मैदान तक निकली इस यात्रा में पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में बुधवार को उटा विद्यालय से गांधी मैदान तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ कदम से कदम मिलाया। चिलचिलाती धूप के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। विद्यार्थियों और नागरिकों में खासा जोश देखने को मिला। यात्रा के दौरान जिलाधिकारी छिरिड बाई भुटिया भी देशभक्ति के गीतों के बीच तिरंगा लेकर आगे बढ़ती नजर आईं। डीएम के उत्साह और सहभागिता ने तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का जोश और बढ़ा दिया। आयोजन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशप्रेम की भावना को मजबूत करना था। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा जहानाबाद देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया। उन्होंने राष्ट्र के वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए शहीदों का बलिदान हमेशा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
चक्रवाती तूफान 'अकवन' का दिखने लगा असर, कई इलाकों में हल्की बारिश और बूंदा बूंदी
#
बारामुड़ी खटाल मामले में अहम सुनवाई पूरी, 160 में से 100 लोगों ने रखा अपना पक्ष; अब प्रशासन के अगले आदेश का इंतजार
#
महर्षि मोदनसेन की जयंती पर उमड़ा समाज का जनसैलाब, कन्याकुंज हलवाई महासभा के कार्यक्रम में जुटे लोग
#
बड़कागांव घाटी में बड़ा हादसा! 13 माइल के पास एचपी गैस सिलेंडर लदा वाहन पलटा, इलाके में मची अफरा-तफरी
#
गोमो के जगधात्री पूजा में महिलाओं का दबदबा घर-घर चंदा जुटाया और खुद संभाल ली पूरे आयोजन की कमान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नवरात्र में घर आई लक्ष्मी परिवार ने बांटी खुशियां, कार को सजाकर घर लाएं बेटी
#
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत के बाद भड़का जनआक्रोश, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ और पथराव
#
गया जंक्शन पर 23.396 किलो पॉपी हस्क बरामद मादक पदार्थ,दो तस्कर गिरफ्तार, रेल पुलिस की बड़ी करवाई .....
#
चिलचिलाती धूप में डीएम-एसपी ने संभाला तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा जहानाबाद
#
बोधगया मंदिर की व्यवस्था पर सियासी घमासान बीटीएमसी गठन में देरी पर सरकार से जवाब मांगा..