Date: 19/11/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गोमो के जगधात्री पूजा में महिलाओं का दबदबा घर-घर चंदा जुटाया और खुद संभाल ली पूरे आयोजन की कमान
11/19/2026 12:52:25 PM IST
10
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद
: धनबाद जिले के रेल नगरी गोमो स्थित सुभाष नगर में मां जगधात्री की पूजा को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आकर्षक पूजा पंडाल और मां की भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस बार पूजा की चर्चा सिर्फ धार्मिक आयोजन को लेकर नहीं बल्कि उन महिलाओं को लेकर भी है जिन्होंने आगे आकर पूरे आयोजन की जिम्मेदारी में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। सुभाष नगर में मां जगधात्री की पूजा की परंपरा वर्ष 1991 में शुरू हुई थी। धीरे-धीरे यह आयोजन स्थानीय लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया। बंगाली समुदाय के इस विशेष पर्व में अब दूसरे समुदायों के लोग भी बढ़-चढ़कर शामिल हो रहे हैं। पूजा के दौरान श्रद्धालु मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। इस आयोजन की एक खास पहचान सामूहिक सहयोग भी है। पूजा को सफल बनाने के लिए स्थानीय लोग अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक और अन्य सहयोग देते हैं। समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भोग और प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है। आसपास के क्षेत्रों से पहुंच रहे लोग पूजा में शामिल होकर धार्मिक उत्सव का आनंद ले रहे हैं। हालांकि इस बार सबसे बड़ा बदलाव पूजा की व्यवस्था में महिलाओं की सक्रिय भूमिका के रूप में सामने आया है। पिछले तीन वर्षों से स्थानीय महिलाएं आयोजन में आगे आकर जिम्मेदारियां निभा रही हैं। घर-घर जाकर सहयोग राशि जुटाने के साथ-साथ पूजा की तैयारियों और व्यवस्थाओं में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान है। महिलाओं की इस पहल से पूजा समिति के कामकाज में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। गोमो के सुभाष नगर में मां जगधात्री की पूजा अब आस्था के साथ सामूहिक सहभागिता का भी उदाहरण बन रही है। खास बात यह है कि इस आयोजन में महिलाएं केवल सहभागी नहीं बल्कि जिम्मेदारी संभालने वाली प्रमुख भूमिका में नजर आ रही हैं। पूजा को सफल बनाने में टिंकू घोष, रुमा सिकदर, ज्योतिका दत्ता, मीता देब, अंगिरा दे, शिवानी बोस, चंद्रा चौधरी,तन्नू रॉय, चूंकि पाल, रूपा सेन सहित कई महिलाये पूजा को सफल बनाने में अहम् भूमिका निभा रही है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क |
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सरकारी स्कूल में अनोखी पहल! दान पेटी से गरीब बच्चों को मिल रही टाई-बेल्ट और जूते की सुविधा, शिक्षक बदल रहे शिक्षा की तस्वीर!
#
कोयले की धरती पर कला का नया रंग, ‘कैनवास ऑफ धनबाद’ से खदानों की जिंदगी को कैनवास पर उतारेंगे युवा कलाकार
#
हिंदी साहित्यकार और युवा कवि राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित नीलोत्पल ने अपने जन्म भूमि पर किया पांचवे पुस्तक का विमोचन
#
स्कूली ऑटो बना आग का गोला, बाल बाल बचे बच्चे.....
#
बिजली की तार के तार की चपेट में आने से बंदर की मौत, घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा युवक, रास्ते में तोड़ा दम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
लोक नगर में चोरी की कोशिश से मचा हड़कंप संदिग्ध को पकड़कर पुलिस को सौंपा...
#
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत के बाद भड़का जनआक्रोश, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ और पथराव
#
शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां जगत जननी दुर्गा की आराधना के लिए पूजा पंडाल सजाए गए....
#
रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया योगदान,सामाजिक न्याय और वंचितों की आवाज को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प....
#
नवरात्र में घर आई लक्ष्मी परिवार ने बांटी खुशियां, कार को सजाकर घर लाएं बेटी