Date: 20/11/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

निरसा में चोरों का आतंक! मोबाइल दुकान की दीवार में सेंधमारी कर 40-50 एंड्रॉयड मोबाइल उड़ाए, CCTV के तार काटकर कैमरों पर बांधी प्लास्टिक
 

11/20/2026 1:19:28 PM IST

6
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद : धनबाद के निरसा में चोरों ने एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। निरसा मुख्य बाजार स्थित जामताड़ा रोड के के.के. मोबाइल जंक्शन में देर रात चोरों ने दीवार में सेंधमारी कर करीब 40 से 50 एंड्रॉयड मोबाइल फोन चोरी कर लिए। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले बिजली और सीसीटीवी के तार काट दिए। इतना ही नहीं, आसपास लगे कैमरों पर भी प्लास्टिक बांध दी, ताकि उनकी करतूत कैमरे में कैद न हो सके। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, घटना निरसा थाना क्षेत्र के निरसा मुख्य बाजार स्थित जामताड़ा रोड की है। गुरुवार की देर रात करीब दो बजे चोर दुकान के पीछे स्थित संकरी गली से पहुंचे। इसके बाद छत से सटी दीवार में सेंध काटकर दुकान के अंदर दाखिल हो गए। दुकान में घुसते ही चोरों ने सबसे पहले बिजली और सीसीटीवी के तार काट दिए। वहीं, अपनी पहचान छिपाने के लिए आसपास लगे कैमरों पर प्लास्टिक बांध दी। इसके बाद दुकान में रखे करीब 40 से 50 एंड्रॉयड मोबाइल फोन समेटकर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह आसपास के दुकानदारों ने दुकान मालिक सोनू कुमार साव को चोरी की सूचना दी। इसके बाद निरसा पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। हालांकि, चोरी की इस बड़ी वारदात के बाद दुकान संचालक सोनू कुमार साव ने मीडिया से बातचीत करने से इनकार कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बाजार के बीचोंबीच हुई इस चोरी की घटना ने दुकानदारों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क। 
 


सम्बंधित खबरें

# मुखिया पति पर जानलेवा हमले का फरार आरोपी भगोड़ा घोषित,बाघमारा पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार
#
अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने गांव के तीन लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप
 

# पुलिस को बड़ी सफलता: ई-चालान और कैशबैक के नाम पर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार
#
राजपुरा ओसीपी में कोयला चोरों का दुस्साहस! सुरक्षा कर्मी पर डंडे और मुक्कों से हमला, विरोध में मजदूरों ने ठप कराया उत्पादन; बीसीकेयू की पूरे परियोजना को बंद करने की चेतावनी
 

# महिला की अश्लील तस्वीर वायरल करने और ब्लैकमेलिंग का आरोप, लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा