Date: 20/11/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मुखिया पति पर जानलेवा हमले का फरार आरोपी भगोड़ा घोषित,बाघमारा पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार
11/20/2026 1:19:28 PM IST
7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghmara
: मंदरा पंचायत के मुखिया पति पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस और न्यायालय ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुये फरार आरोपी के घर पर ढ़ोल-नगाड़े के साथ बाघमारा पुलिस ने इश्तिहार चिपकाया है। मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अप्राथमिकी अभियुक्त शेख मिराज उर्फ मिराज आलम उर्फ मिराज खान को न्यायालय ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना पिछले वर्ष 25 अगस्त की शाम की है, जब मंदरा पंचायत के मुखिया पति पर जानलेवा हमला किया गया था। इस संबंध में बाघमारा थाना में कांड संख्या 57/25 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और उनके विरुद्ध माननीय न्यायालय में आरोप पत्र भी समर्पित किया जा चुका है। हालांकि इस मामले का एक अन्य अप्राथमिकी अभियुक्त शेख मिराज घटना के बाद से ही पुलिस की पकड़ से बाहर है और लगातार फरार चल रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार उसके विरुद्ध आज पुरे ढ़ोल-नगाड़े के साथ उसके घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है,और अब उसे औपचारिक रूप से भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इसके बावजूद आरोपी न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो कोर्ट के आदेशानुसार उसके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी और उसकी चल-अचल संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी।
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ रवानी की रिपोर्ट।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने गांव के तीन लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप
#
निरसा में चोरों का आतंक! मोबाइल दुकान की दीवार में सेंधमारी कर 40-50 एंड्रॉयड मोबाइल उड़ाए, CCTV के तार काटकर कैमरों पर बांधी प्लास्टिक
#
पुलिस को बड़ी सफलता: ई-चालान और कैशबैक के नाम पर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार
#
राजपुरा ओसीपी में कोयला चोरों का दुस्साहस! सुरक्षा कर्मी पर डंडे और मुक्कों से हमला, विरोध में मजदूरों ने ठप कराया उत्पादन; बीसीकेयू की पूरे परियोजना को बंद करने की चेतावनी
#
महिला की अश्लील तस्वीर वायरल करने और ब्लैकमेलिंग का आरोप, लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
तेलियाबांध के समीप के घरों में भुआ कीड़े का आतंक,महामारी की आशंका से आमजन दहशत में
#
धनबाद में कुबेर होटल की बाउंड्री तोड़ने पर बवाल, बार एसोसिएशन ने प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल
#
साइबर अपराधी गिरफ्तार: SBI क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर उड़ाता था पैसे
#
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी और सरकारी जमींन पे बनाने की है योजना
#
सब्जी मार्केट में दो सांडो के बीच हुई जबरजस्त लड़ाई, मची अफरा तफरी