Date: 22/11/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

साइबर अपराध पर नकेल कसने को लेकर एसपी ने की समीक्षा बैठक, हॉटस्पॉट इलाकों में तेज होगी छापेमारी
 

11/21/2026 5:39:03 PM IST

20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada : जिले में साइबर अपराध पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शम्भु कुमार सिंह ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (साइबर), साइबर अपराध थाना प्रभारी और साइबर कांडों के सभी पुलिस निरीक्षक अनुसंधानकर्ता शामिल हुए। बैठक के दौरान एसपी ने साइबर अपराध से जुड़े लंबित मामलों के अभिलेखों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने सभी अनुसंधानकर्ताओं को लंबित कार्रवाई जल्द पूरा करने, फरार वांछित साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और तकनीकी साक्ष्य जुटाकर मामलों का त्वरित निष्पादन करने के कड़े निर्देश दिए। एस पी ने कहा कि सघन छापेमारी: जिले के चिन्हित साइबर हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लगातार और कारगर तरीके से छापेमारी अभियान चलाया जाए, फर्जी सिम पर कार्रवाई: फर्जी सिम कार्ड की आपूर्ति करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, त्वरित प्राथमिकी और समन्वय: प्राप्त शिकायतों पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर सूक्ष्म और तकनीकी साक्ष्य जुटाए जाएं। साथ ही, जांच में तेजी लाने के लिए बैंक और टेलीकॉम कंपनियों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित किया जाए, जन-जागरूकता अभियान: आम जनता और युवाओं को साइबर ठगी से बचाने के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ स्कूल और कॉलेजों में नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट।