Date: 23/11/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ससुर और बहू की बेरहमी से हत्या, दोहरे हत्याकांड से दहला रानीखावा गांव..

11/23/2026 12:59:12 PM IST

13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Giridih : गिरिडीह पचम्बा थाना क्षेत्र  रानीखावा गांव में डबल मर्डर (दोहरे हत्याकांड )से इलाके में दहशत,अज्ञात अपराधियों ने ससुर और बहू की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव में (पुलिस छावनी में तब्दील ) पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।
 
 

गिरिडीह से कोयलांचल लाइव के लिए नरेश गोस्वामी की रिपोर्ट