Date: 26/11/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कोयलांचल का दर्द रंगों में उतरा, छात्रों की पेंटिंग ने दिखाई खनन और प्रदूषण की हकीकत!
11/26/2026 12:26:42 PM IST
8
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत धनबाद पुलिस लाइन में बुधवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यहां छात्रों की चित्रकला प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें कोयलांचल की जिंदगी, कोयला खनन से जुड़ी समस्याओं और पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को छात्रों ने अपनी कला के जरिए जीवंत रूप दिया। वहीं, त्योहारों के दौरान बेहतर पुलिसिंग करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया और लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो रेंज के आईजी शैलेन्द्र सिन्हा शामिल हुए। इस दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी सहित कई प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बोकारो रेंज के आईजी शैलेन्द्र सिन्हा ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद उन्होंने छात्रों की ओर से लगाई गई चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में छात्रों ने कोयलांचल की वास्तविक तस्वीरों को अपने कैनवास पर उकेरा था। कहीं खदानों में कोयला खनन की प्रक्रिया दिखाई गई, तो कहीं कोलियरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की जीवनशैली और उनकी परेशानियों को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया गया। कोयला खनन से पर्यावरण को होने वाले नुकसान और इसके संरक्षण का संदेश भी चित्रों के जरिए दिया गया। प्रदर्शनी में शामिल छात्रा निहारिका मंडल ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से छात्रों को कोलियरी क्षेत्रों का भ्रमण कराया गया था। इस दौरान उन्होंने वहां के लोगों की जीवनशैली, कोयला खनन के तरीके और उससे जुड़ी समस्याओं को करीब से देखा। भ्रमण के दौरान जो कुछ अनुभव किया, उसे ही पेंटिंग के माध्यम से प्रदर्शित करने का प्रयास किया है। खास तौर पर खनन से पर्यावरण को होने वाले नुकसान और उसे बचाने के उपायों को अपनी कला में जगह दी है। वहीं, उपायुक्त आदित्य रंजन ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि कोलियरी क्षेत्रों के भ्रमण के बाद बच्चों ने जो तस्वीरें तैयार की हैं, वे उम्मीद से कहीं बेहतर हैं। इन चित्रों में उन समस्याओं और कमियों को भी सामने लाया गया है, जिन पर ध्यान देने की जरूरत है। जिला प्रशासन का प्रयास होगा कि इन प्रतिभाशाली छात्रों को बड़ा मंच उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन कर सकें। बोकारो रेंज के आईजी शैलेन्द्र सिन्हा ने भी छात्रों की रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों ने कोलियरी क्षेत्र के लोगों के रहन-सहन, उनकी समस्याओं और खनन की वास्तविक तस्वीर को अपनी कला के माध्यम से बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है। इन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, त्योहारों के दौरान बेहतर पुलिसिंग और सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के तहत लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमीन है लेकिन पानी नहीं! 120 सबर परिवारों की आजीविका पर संकट!
#
75 साल की उम्र में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, अब योगी आदित्यनाथ को मिलना चाहिए मौका: नारायण गिरी महाराज
#
अब डिजिटल और सुरक्षित होंगे पुलिस के पुराने रिकॉर्ड, धनबाद में बना आधुनिक रिकॉर्ड रूम!
#
24 घंटे तक दलदल में फंसे रहे बुजुर्ग, गोताखोरों ने मौत के मुंह से सुरक्षित निकाला!
#
BCCL में सफाई कर्मियों के लिए खुलेगा सांध्यकालीन स्कूल, 15 जनवरी तक खाली पदों पर होगी बहाली
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
एक सप्ताह से लापता शुभम साव का वाटरफॉल के पास पत्थरों के बीच मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम,रो-रोकर बुरा हाल !....
#
गुजरात में पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले कुछ लोगों को देश का विकास पसंद नहीं ...
#
12 महीने से वेतन बकाया, हड़ताली स्वास्थ्य कर्मियों ने श्रम आयुक्त कार्यालय घेरा ।
#
तीसरी बार बहा झिलिया डायवर्सन, निरीक्षण करने पहुंचे कार्यपालक अभियंता; एक माह में पुल चालू करने का आश्वासन
#
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा : उपायुक्त तथा उप विकास आयुक्त ने सदर अस्पताल में टीबी मरीजों के बीच किया पोषण पोटली का वितरण