Date: 27/11/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जेल में देर रात अचानक छापेमारी, डीएम-एसपी की टीम ने खंगाला चप्पा-चप्पा!

11/27/2026 12:37:30 PM IST

6
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : मुंगेर मंडल कारा में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के नेतृत्व में जिला पुलिस बल और दंडाधिकारियों की टीम ने अचानक सघन छापेमारी की। इस दौरान जेल के सभी वार्डों और सेल की बारीकी से तलाशी ली गई। करीब दो घंटे तक चली इस जांच के दौरान अधिकारियों ने जेल के चप्पे-चप्पे को खंगाला। हालांकि, छापेमारी के दौरान कोई भी आपत्तिजनक या प्रतिबंधित सामग्री बरामद नहीं हुई। मुंगेर मंडल कारा में शुक्रवार को जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण के साथ सघन छापेमारी अभियान चलाया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के नेतृत्व में जिला पुलिस बल तथा दंडाधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। अचानक बड़ी संख्या में अधिकारियों और पुलिस बल के जेल परिसर में पहुंचने से मंडल कारा में कैदियों के बीच  संसय का माहौल बन गया। छापेमारी के दौरान जेल के सभी वार्डों, सेल और विभिन्न हिस्सों की गहनता से तलाशी ली गई। करीब दो घंटे तक चले इस अभियान में अधिकारियों ने हर जगह बारीकी से जांच की। हालांकि, लंबी तलाशी के बावजूद पुलिस और प्रशासन की टीम को कोई भी आपत्तिजनक या प्रतिबंधित सामान हाथ नहीं लगा। इस औचक छापेमारी का उद्देश्य जेल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना और प्रतिबंधित वस्तुओं की मौजूदगी पर रोक सुनिश्चित करना था।
 

मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट