Date: 27/11/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
श्रीकृष्ण सेतु पर भीषण हादसा, पिता के सामने बेटे की मौत! 10 लोग अस्पताल पहुंचे!
11/27/2026 1:31:07 PM IST
9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
मुंगेर में तेज रफ्तार का कहर,इस सड़क हादसे मे एक युवक कि मौत और दस घायल, श्री कृष्ण सत्य पर बारात से लौट रही बस और सामने से आ रही कार के बीच जोरदार आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार 35 वर्षीय युवक आकाश कुमार की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए। मृतक के पिता की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पुल पर अफरा-तफरी मच गई और करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। शुक्रवार की अहले सुबह श्रीकृष्ण सेतु पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला,जानकारी के अनुसार खगड़िया जिले के विशनपुर गांव के लोग बारात में शामिल होकर सिंघिया से वापस लौट रहे थे,बस में सवार अधिकांश बाराती गहरी नींद में थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार से बस की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। बस में सवार कई यात्री भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने कार सवार आकाश कुमार को मृत घोषित कर दिया। मृतक आकाश कुमार वैशाली जिले के करताहा थाना क्षेत्र के गुरामिहा गांव के रहने वाले थे। हादसे में उनके पिता अमरेंद्र कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और कार को पुल से हटवाया। हादसे के कारण करीब एक घंटे तक श्रीकृष्ण सेतु पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के बाद यातायात सामान्य कराया गया।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पहली पत्नी की मौत बताकर की दूसरी शादी? महिला के आरोपों से मुंगेर में मचा हड़कंप!
#
कोयले के ढेर में कैसे पहुंचा युवक का शव? बेनीडीह साइडिंग में सनसनी, पुलिस और सीआईएसएफ ने संभाला मोर्चा!
#
भीड़ की जिद से परेशान पुलिस अधिकारी ने उतारनी शुरू की वर्दी! धनबाद में सड़क हादसे के बाद हाईवोल्टेज ड्रामा..
#
पत्नी-पुत्र के नाम 76 संपत्तियां! भगत यादव के ठिकानों पर ईओयू की ताबड़तोड़ छापेमारी..
#
सुबह-सुबह ठेकेदार के घर ईओयू की रेड! अचानक पहुंची टीम ने खंगाला आवास!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भूली में महिला के 20 हजार रुपये चोरी, बाइक सवार अपराधी फरार
#
शातिर युवक ने आभूषण दुकान से लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ कर दिया,शातिर चोर को सीसीटीवी ने पकड़ा !
#
भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत के बाद मौके पर पहुंचे एसपी ललित मीणा दोषियों पर होगी कार्रवाई...
#
महाबोधि मंदिर में महाकठिन चीवर दान समारोह, विदेशी बौद्ध श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
#
108 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई JTET 2026 परीक्षा