Date: 27/11/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पहली पत्नी की मौत बताकर की दूसरी शादी? महिला के आरोपों से मुंगेर में मचा हड़कंप!
11/27/2026 1:31:07 PM IST
7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
मुंगेर में रिश्तों के उलझन और पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। हालांकि, घाट पर मौजूद लोगों और गोताखोरों की तत्परता से महिला की जान बच गई। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने अपने दूसरे पति पर धोखे में रखकर शादी करने, जेवर लेने और बाद में साथ छोड़ देने का गंभीर आरोप लगाया है। दरअसल महिला की पहचान मुजफ्फपुर निवासी भाग्य लक्ष्मी के रूप में हुई है। पीड़ित महिला भाग्य लक्ष्मी पहले अपने पति शिव प्रकाश और तीन बच्चों के साथ फरीदाबाद में रहती थी। इसी दौरान करीब चार साल पहले उसकी मुलाकात फरीदाबाद में काम करने वाले मुंगेर के हवेली खड़गपुर प्रखंड स्थित रमनकाबाद निवासी छोटू मंडल से हुई। दोनों के बीच प्रेम संबंध हुआ और भाग्य लक्ष्मी ने अपने पहले पति को छोड़कर छोटू मंडल से शादी कर ली।लेकिन महिला के मुताबिक, शादी के बाद उसकी जिंदगी में विवाद शुरू हो गया। छोटू मंडल की पहली पत्नी को जब इस रिश्ते की जानकारी हुई तो घर में विवाद होने लगा। कई बार छोटू मंडल उसे मुंगेर लेकर आया, लेकिन पहली पत्नी और बेटों ने घर में रहने नहीं दिया। जिसके बाद कभी दिल्ली तो कभी मुंगेर में रहकर वह गुजारा करने लगी। भाग्य लक्ष्मी का कहना है कि करीब एक सप्ताह पहले छोटू मंडल उसे दिल्ली से मुंगेर बुलाया, लेकिन यहां भी उसे घर में जगह नहीं मिली। वह जमालपुर के होटल में रहने लगी। एक दिन पहले बरियारपुर रेलवे स्टेशन पर छोटू मंडल की मां से भी मुलाकात की, लेकिन कोई रास्ता नहीं निकला। महिला के आरोपों के मुताबिक, छोटू मंडल उसे सफियाबाद में छोड़कर वापस दिल्ली जाने को कह दिया और साथ रखने में असमर्थता जताई। इसके बाद हर तरफ से निराश भाग्य लक्ष्मी मुंगेर पहुंची और गंगा घाट पर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, घाट पर मौजूद लोगों और गोताखोरों ने उसे बचा लिया।भाग्य लक्ष्मी ने छोटू मंडल पर पहली पत्नी की मौत होने की बात बताकर शादी करने और उसके जेवर ले लेने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस महिला का बयान दर्ज कर पूरे मामले की जांच में जुटी है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
श्रीकृष्ण सेतु पर भीषण हादसा, पिता के सामने बेटे की मौत! 10 लोग अस्पताल पहुंचे!
#
कोयले के ढेर में कैसे पहुंचा युवक का शव? बेनीडीह साइडिंग में सनसनी, पुलिस और सीआईएसएफ ने संभाला मोर्चा!
#
भीड़ की जिद से परेशान पुलिस अधिकारी ने उतारनी शुरू की वर्दी! धनबाद में सड़क हादसे के बाद हाईवोल्टेज ड्रामा..
#
पत्नी-पुत्र के नाम 76 संपत्तियां! भगत यादव के ठिकानों पर ईओयू की ताबड़तोड़ छापेमारी..
#
सुबह-सुबह ठेकेदार के घर ईओयू की रेड! अचानक पहुंची टीम ने खंगाला आवास!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भूली में महिला के 20 हजार रुपये चोरी, बाइक सवार अपराधी फरार
#
शातिर युवक ने आभूषण दुकान से लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ कर दिया,शातिर चोर को सीसीटीवी ने पकड़ा !
#
भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत के बाद मौके पर पहुंचे एसपी ललित मीणा दोषियों पर होगी कार्रवाई...
#
महाबोधि मंदिर में महाकठिन चीवर दान समारोह, विदेशी बौद्ध श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
#
108 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई JTET 2026 परीक्षा