Date: 29/11/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
शादी की हल्दी में खूनी खेल! मारपीट के बाद 22 वर्षीय युवक को मारी गोली CCTV में कैद हुई वारदात!
11/29/2026 1:02:20 PM IST
8
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ara :
बिहार के भोजपुर जिले के आरा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां शादी की खुशियों के बीच अचानक गोलियों की आवाज गूंज उठी। घर में हल्दी की रस्म चल रही थी, परिवार के लोग और रिश्तेदार जश्न में शामिल थे। तभी आपसी विवाद को लेकर मारपीट शुरू हो गई और देखते ही देखते एक युवक ने पिस्तौल निकालकर 22 वर्षीय युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मारपीट के बाद फायरिंग करते हुए एक युवक दिखाई दे रहा है।दरअसल, पूरा मामला आरा नगर थाना क्षेत्र के बेगमपुर वार्ड नंबर 30 का है। घटना शनिवार की देर रात की बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान स्थानीय निवासी मुन्ना प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र राधेश्याम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राधेश्याम की चचेरी बहन की शादी थी। इसी को लेकर घर में हल्दी समारोह का आयोजन किया गया था। परिवार के लोग शादी की रस्मों में व्यस्त थे। इसी दौरान कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इसी बीच एक युवक ने कमर से पिस्तौल निकाली और राधेश्याम कुमार पर गोली चला दी। गोली लगते ही समारोह में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए आरा के एक निजी क्लीनिक में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। इधर, घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में कुछ युवक पहले आपस में कहासुनी और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक युवक कमर से पिस्तौल निकालकर फायरिंग करता नजर आ रहा है। हालांकि, विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और गोली चलाने के पीछे की असली वजह क्या थी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घायल युवक के परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। गोली किसने और किस वजह से चलाई, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
आरा से कोयलांचल लाइव क़े लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो विवाहिता की हत्या का आरोप! फंदे से लटका मिला शव...
#
बड़े स्कूलों की जमीन पर सरकारी दावा! कार्मेल और डिनोबिली को 7 दिन का अल्टीमेटम!
#
युवक की संदिग्ध हत्या, झाड़ी में मिला शव; मोबाइल किसी दूसरे ने उठाया, जांच में जुटी पुलिस..
#
13 सूत्री मांगों पर किसानों का हल्लाबोल! प्रखंड कार्यालय घेरा फिर एनएच-23 किया जाम!
#
घने कोहरे में पलटा पुलिस एस्कॉर्ट वाहन! दो महिला जवानों समेत 4 घायल..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कस्टम अधिकारी हत्याकांड का आरोपी शूटर को पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर
#
राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर निशिकांत दुबे के तीखे सवाल दुमका से कांग्रेस पर साधा निशाना...
#
ECL के चापपुर कोलियरी में सी आई एस एफ ने मारा छापा , अवैध कोयले से लड़ी चार हाइवा जब्त ,आउटसोर्सिंग मैनेजर शक के घेरे में !
#
धनबाद में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ऑपरेशन साइबर शील्ड में 10 गिरफ्तार....
#
आज अपने गृह जिला मुंगेर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कल्याणपुर पहुँचकर 11 लाख 11 हजार 111 दीपों के दीपोत्सव के साक्षी बनेंगे ।