Date: 28/11/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

13 सूत्री मांगों पर किसानों का हल्लाबोल! प्रखंड कार्यालय घेरा फिर एनएच-23 किया जाम!

11/28/2026 1:25:48 PM IST

5
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gumla : गुमला जिले के भरनो में 13 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड राज्य किसान सभा और 21 पड़हा समिति ने प्रखंड कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सीओ और थाना प्रभारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।पदाधिकारियों के ज्ञापन लेने बाहर नहीं आने पर आंदोलनकारियों ने ब्लॉक गेट के सामने आग जलाकर खिचड़ी बनाने की तैयारी की।इसके बाद नवाटोली के समीप एनएच-23 रांची-गुमला मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में डाईर जतरा स्थल की जमीन का डीड और दाखिल-खारिज रद्द करने,जमीन की ऑनलाइन गड़बड़ियों को दूर करने,मुकेश उरांव उर्फ रतिया और उनके साथियों पर दर्ज मामले की न्यायिक जांच कराने तथा प्रखंड एवं अंचल में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग शामिल है। सड़क जाम की सूचना पर बीडीओ अरुण कुमार सिंह, सीओ अविनाश कुजूर और थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।अधिकारियों ने मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने और एक सप्ताह के अंदर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन सौंपकर सड़क जाम समाप्त किया। प्रदर्शन में हजारों की संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए।
 
 

गुमला से कोयलांचल लाइव के लिए अमित राज की रिपोर्ट