Date: 28/11/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
युवक की संदिग्ध हत्या, झाड़ी में मिला शव; मोबाइल किसी दूसरे ने उठाया, जांच में जुटी पुलिस..
11/28/2026 1:25:48 PM IST
4
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Mungre :
मुंगेर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर शव को झाड़ी में फेंक दिए जाने का मामला सामने आया है। कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बाजार समिति के समीप शनिवार को झाड़ी में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान दौलतपुर निवासी 32 वर्षीय सुमित सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में धारदार हथियार और पत्थर से वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शुक्रवार की रात सुमित घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने जब उसके मोबाइल पर फोन किया तो कॉल किसी दूसरे व्यक्ति ने उठाया। इसके बाद मोबाइल मिलने की जानकारी सामने आई और फिर झाड़ी में शव मिलने की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। दरअसल, शुक्रवार की रात सुमित सिंह अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद घर से निकला था। परिजनों को उम्मीद थी कि वह कुछ देर में वापस लौट आएगा, लेकिन देर रात तक जब सुमित घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों की चिंता बढ़ने लगी। इसके बाद परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया। फोन की घंटी तो बजी, लेकिन दूसरी तरफ से सुमित की आवाज नहीं आई। किसी दूसरे व्यक्ति ने कॉल रिसीव कर बताया कि सफियासराय के पास उसे एक मोबाइल गिरा हुआ मिला है। यह जानकारी मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिवार के लोग रातभर सुमित की तलाश में जुटे रहे। इसी बीच पुलिस को डायल 112 के माध्यम से झाड़ी में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। सुमित की तलाश करते हुए परिजन जब सफियासराय थाना पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें शव मिलने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान सुमित सिंह के रूप में की। शव की पहचान होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। एक तरफ घर से निकले सुमित के सुरक्षित लौटने की उम्मीद थी, तो दूसरी तरफ सुबह उसकी मौत की खबर ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया। बताया जाता है कि सुमित की शादी महज एक साल पहले हुई थी। इस घटना के बाद पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, शव पर धारदार हथियार और पत्थर से वार किए जाने के निशान मिलने की बात सामने आई है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि सुमित की हत्या कहीं दूसरी जगह करने के बाद शव को झाड़ी में फेंका गया होगा। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।थानाध्यक्ष रुबीकांत कच्छप ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की हत्या धारदार हथियार और पत्थर से वार कर किए जाने की आशंका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की गहन छानबीन की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि सुमित शुक्रवार की रात घर से निकलने के बाद कहां गया था? उसके मोबाइल पर फोन उठाने वाला व्यक्ति कौन था? और आखिर किसने इस वारदात को अंजाम दिया? एक साल पहले ही शादी के बंधन में बंधे सुमित की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनके जवाब अब पुलिस की जांच में तलाशे जा रहे हैं।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
13 सूत्री मांगों पर किसानों का हल्लाबोल! प्रखंड कार्यालय घेरा फिर एनएच-23 किया जाम!
#
घने कोहरे में पलटा पुलिस एस्कॉर्ट वाहन! दो महिला जवानों समेत 4 घायल..
#
पहली पत्नी की मौत बताकर की दूसरी शादी? महिला के आरोपों से मुंगेर में मचा हड़कंप!
#
श्रीकृष्ण सेतु पर भीषण हादसा, पिता के सामने बेटे की मौत! 10 लोग अस्पताल पहुंचे!
#
कोयले के ढेर में कैसे पहुंचा युवक का शव? बेनीडीह साइडिंग में सनसनी, पुलिस और सीआईएसएफ ने संभाला मोर्चा!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दिल्ली की वोट बचाओ, देश बचाओ रैली को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
#
काली पूजा करने गया था परिवार, पीछे से चोरों ने घर किया साफ !
#
बारिश ने किसानों की तोड़ी कमर! खेतों में सड़ रही धान की फसल
#
दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी से हड़कंप, बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला ...
#
सेवा संकल्प अभियान में चित्रकला प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा....