Date: 29/11/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो विवाहिता की हत्या का आरोप! फंदे से लटका मिला शव...

11/29/2026 1:02:20 PM IST

9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Aurangabad : औरंगाबाद में दहेज के खातिर ससुराल वालों ने एक विवाहिता की गले में फंदा डाल कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है घटना जम्होर थाना क्षेत्र के मखरा गांव की है विवाहिता के पिता मुन्ना राम ने बताया कि इसी साल 3 में को अपनी बेटी की शादी हिंदू रीति रिवाज से धूमधाम से की थी लेकिन शादी के बाद लगातार ससुराल वाले द्वारा एक लाख रुपया और बाइक की मांग कर रहे थे लेकिन जब विवाहिता के परिजन देने से समर्थ निकले तो ससुराल वालों ने विवाहिता की गले में फंदा डाल कर हत्या कर दी इतना ही नहीं साक्षी छुपाने के चलते विवाहिता की पंखे से शव को लटका दिया इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पूरे मामले की जांच में छूट गई है|

 

औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश कुमार की रिपोर्ट