Date: 29/11/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

राज सिन्हा ने कार्यकर्ताओं संग सुनी 'मन की बात'! पीएम मोदी ने दिया नशामुक्त समाज और स्वस्थ जीवन का संदेश..
 
 
 

11/29/2026 1:02:20 PM IST

19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 140वें संस्करण का प्रसारण रविवार को हुआ। इस अवसर पर धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने जगजीवन नगर स्थित अपने आवासीय कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण राय समेत पार्टी के कई कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने नशे के खिलाफ सामाजिक जागरूकता, युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों का ध्यान आकर्षित किया। धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा अपने कार्यक्रम 'मन की बात' के माध्यम से समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते रहे हैं। इस बार भी प्रधानमंत्री ने नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने और नशा छोड़कर स्वस्थ जीवन की ओर लौटने वाले लोगों की प्रेरणादायक कहानियों का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए लोगों से अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की। प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से खानपान में तेल की मात्रा कम करने और प्रतिदिन व्यायाम करने का भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने संचार साथी ऐप के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन की रिकवरी, सरकारी कर्मचारियों के कौशल विकास के लिए आईगॉट कर्मयोगी प्लेटफॉर्म की उपयोगिता और चॉकलेट, गुड़ तथा कोको के बढ़ते वैश्विक निर्यात जैसे विषयों का भी उल्लेख किया। विधायक राज सिन्हा ने कहा कि 'मन की बात' केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का माध्यम है।
 
 

संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क

 


सम्बंधित खबरें

# एआई से फर्जी कमेंट वायरल कर छवि खराब करने की साजिश! झामुमो नेता अभिषेक सिंह साइबर थाने में करेंगे शिकायत
#
निरसा की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, विधायक अरूप चटर्जी ने किया निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन!
 
 
 

# परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस का विरोध तेज, आदिवासी आरक्षित सीटें बढ़ाने की मांग; झामुमो समेत इंडिया गठबंधन से एकजुट होने की अपील!
# बेजड़ा बालू घाट पर अवैध कारोबार के आरोपों से गरमाई सियासत, ढुल्लू महतो के निशाने पर अरूप चटर्जी; वसूली और वर्चस्व पर छिड़ा घमासान!
# संथाली भाषा को मिले प्रथम राजभाषा का दर्जा! दुखनी सोरेन के नेतृत्व में आंदोलन का ऐलान!